Saturday 27/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
लोकतंत्र का काला अध्याय 25 जून1975मसूरी के युवा अधिवक्ता आर्यन देव उनियाल को मिली बड़ी जिम्मेदारीग्राम बूंगा में उत्तरा केयर अस्पताल का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न,41 लोगों ने उठाया लाभमसूरी में अब फास्टैग से कटेगा पर्यटन शुल्क!, माल रोड और कोलू खेत बैरियर पर डिजिटल व्यवस्था की तैयारी,मसूरी मोतीलाल नेहरू मार्ग पर अवैध पार्किंग पर लगेगा ब्रेक, सड़क के बीच डिवाइडर लगने से जाम से मिलेगी राहत, स्थानीय लोगों ने किया स्वागतखेत बचाओ अभियान कार्यक्रम मे पुष्पवर्षा कर केन्द्रीय कृषि मंत्री एवं मुख्यमंत्री का किया भव्य स्वागत।राष्ट्रीय स्वर्णकार संघ ने संजय कुमार गर्ग का किया भव्य सम्मानरक्तदाता देवदूत से कम नहीं – रितु डोभालआपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक काला अध्याय-धामी,सितारगंज निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर रोटरी क्लब आफ सितारगंज द्वारा छविल लगाकर जल एवं चने का किया गया वितरण
राज्य

एन डी ए की प्रचंड जीत पर सितारगंज में जश्न की गूंज,

मुख्य चौराहे पर मिष्ठान वितरण कर कार्यकर्ताओं ने मनाई ऐतिहासिक विजय।

सितारगंज भाजपा कार्यकर्ताओं ने एनडीए की बिहार में मिली प्रचंड और ऐतिहासिक जीत पर आज सितारगंज का मुख्य चौराहा उत्सव और उल्लास से गूंज उठा, जहां पार्टी पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में जुटे देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर जीत का जश्न मनाया। क्षेत्र में विजय समारोह का ऐसा जोश दिखाई दिया मानो यह क्षण लोकतंत्र की नई उम्मीदों और विकास की नई राहों का उद्घोष हो। कार्यकर्ताओं ने बिहार की जनता के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत सुशासन, स्थिरता और विकास की नीतियों पर जनता के अटूट विश्वास का प्रमाण है। नेताओं ने कहा कि बिहार के जन-जन ने जो भरोसा एनडीए को दिया है, वह इस ऐतिहासिक जनादेश को और अधिक सशक्त बनाता है और अब विकास की रफ्तार कई गुना बढ़ेगी, जिससे बिहार और अधिक सक्षम, आत्मनिर्भर और मजबूत राज्य के रूप में नए आयाम स्थापित करेगा। विजय के नारे, ढोल-नगाड़ों की थाप और देशभक्ति के गीतों के बीच समारोह देर तक चलता रहा, जिसने पूरे क्षेत्र को उत्साह और ऊर्जा से भर दिया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल कुमार जिंदल,भाजपा मंडलाध्यक्ष मुकेश सनवाल, नगरपालिका अध्यक्ष सुखदेव सिंह,नवीन भट्ट निराला,सतीश उपाध्याय,दीपक गुप्ता सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Check Also
Close