Tuesday 10/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
लोहाघाट विधानसभा में भाजपा से आने लगे अभी से टिकट के दावेदार।एआई टूल्स से एजुकेशन, रिसर्चऔर इंडस्ट्रीज़ में नई संभावनाएंT-20 विश्व कप में भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले जा रहे फाइनल मुक़ाबले में भारत की शानदार बल्लेबाज़ी का आनंद लेते हुए.. मेयर विकास शर्मामहापौर ने बेलेजा ब्यूटी स्कूल का किया शुभारम्भकिच्छा बसंत गार्डन विधानसभा क्षेत्र किच्छा की 26 वर्षीय शांभवी ने यूपीएससी में 46वां स्थान प्राप्त कर एक नया इतिहास रच दिया है। आज डॉ गणेश उपाध्याय ने उनके घर जाकर उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर आशीर्वाद दिया और उनके माता-पिता से कहा कि एकल संतान को अच्छे संस्कार और सोच देने से इस प्रकार की उपलब्धि हासिल कर पूरे देश को एक राह दिखाई ,जो आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक होगी। शांभवी ने पंतनगर कैंपस से इंटरमीडिएट और पंतनगर विश्वविद्यालय से बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। डॉ उपाध्याय ने कहा कि जरूर आपको उत्तराखंड में डीएम बनने के बाद मुख्य सचिव पद आपको मिलेगा, ऐसी हमें विश्वास और भगवान से प्रार्थना करते हैं , अपने साक्षात्कार में शांभवी ने बेबाकी से अपने विचार रखे और आने वाली पीढ़ी को दिशा देने का कार्य किया। विगत वर्ष शांभवी ने 445वीं रैंक प्राप्त कर आईआरएस कैडर प्राप्त किया था, लेकिन उनका लक्ष्य आईएएस बनना था, जिसे उन्होंने तीसरे प्रयास में हासिल कर लिया। इस उपलब्धि से उनके परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनके नाना जी ने कहा कि उन्हें अपनी पोती पर गर्व है। शांभवी ने कहा कि अगर उत्तराखंड उनका कर्म क्षेत्र बनता है, तो वह निश्चित रूप से आपदा प्रबंधन और महिलाओं के अधिकारों के लिए काम करेंगी।
राज्य

प्रो.डी.एस.नेगी बने एमएमटीटीसी के नए निदेशक,शिक्षक प्रशिक्षण को मिलेगी नई दिशा

श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय ने शिक्षक प्रशिक्षण को नई ऊंचाई देने की मंशा के साथ मालवीय मिशन टीचर ट्रेनिंग सेंटर (एमएमटीटीसी) की टीम का पुनर्गठन किया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने रसायन विज्ञान विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक तथा विश्वविद्यालय के पूर्व प्रति कुलपति रह चुके प्रो.डी.एस.नेगी को एमएमटीटीसी का निदेशक नियुक्त करते हुए उनके अनुभव और दूरदृष्टि पर विश्वास जताया है। शनिवार को कार्यभार ग्रहण करते हुए प्रो.नेगी ने कहा कि नई टीम के सहयोग से शिक्षक प्रशिक्षण की गुणवत्ता बढ़ाने और केंद्र की गतिविधियों में नवाचार लाने के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने एमएमटीटीसी को राष्ट्रीय स्तर पर एक आदर्श प्रशिक्षण केंद्र बनाने का संकल्प भी व्यक्त किया। नई जिम्मेदारियों के वितरण के तहत डॉ.राहुल कुंवर सिंह,सह-प्राध्यापक (सूक्ष्मजीव विज्ञान विभाग) को संयुक्त निदेशक डॉ.सोमेश थपलियाल सहायक प्राध्यापक (औषधि विज्ञान विभाग) को सहायक निदेशक,डॉ.अमर जीत सिंह, सहायक प्राध्यापक (शिक्षा विभाग) को सहायक निदेशक तथा डॉ.कविता भट्ट,सहायक प्राध्यापक (दर्शनशास्त्र विभाग) को कार्यक्रम कार्याधिकारी का दायित्व सौंपा गया है। डॉ.कविता भट्ट ने भी अपना कार्यभार ग्रहण कर केंद्र के शैक्षिक एवं प्रशिक्षण कार्यों को और अधिक सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता जताई। इस अवसर पर प्रो.आर.एस.फर्त्याल,प्रो.जी.के.जोशी,प्रो.दीपक भंडारी,डॉ.जसपाल सिंह चौहान,डॉ.डी.के.राणा,डॉ.प्रशांत आर्य सहित कई वरिष्ठ प्राध्यापक और शिक्षण-प्रशिक्षण से जुड़े विशेषज्ञ उपस्थित रहे। नई टीम के गठन के साथ विश्वविद्यालय प्रशासन को उम्मीद है कि एमएमटीटीसी की गतिविधियों में न सिर्फ तेजी आएगी,बल्कि शिक्षक प्रशिक्षण के नए मानक स्थापित होंगे।

Check Also
Close