Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

पीएम मोदी ने वर्चुअल माध्यम से उत्तराखंड को दी तीन आवासीय छात्रावासों की सौगात

देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। जनजातीय गौरव दिवस एवं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती के अवसर पर गुजरात के नर्मदा जिले में आयोजित राष्ट्रीय समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वर्चुअल माध्यम से उत्तराखंड में तीन आवासीय छात्रावासों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। ये छात्रावास धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कृष्ट अभियान के तहत कुल रु.1055 लाख की लागत से बनाए जाएंगे। इस अवसर पर राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनियावाला में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा जनजातीय समाज के उत्थान हेतु निरंतर अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं। छात्रावासों के निर्माण से दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों के आर्थिक रूप से कमजोर छात्र छात्राएं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आवासीय सुविधा प्राप्त कर सकेंगे। डॉ.रावत ने बताया कि योजना के तहत चमोली जनपद के माणा-घिंघराणा व देहरादून जिले के क्वांसी मे रु.360-360 लाख की लागत से आवासीय छात्रावासों का निर्माण होगा,जबकि ऊधमसिंहनगर जनपद के झांकत में रु.335 लाख की लागत से छात्रावास का निर्माण किया जाएगा। डॉ.रावत ने इस अवसर पर समग्र शिक्षा वर्ष 2023-24 के अंतर्गत नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास,बनियावाला के उच्चीकरण हेतु रु.320 लाख की लागत से निर्मित नवीन भवन का लोकार्पण भी किया। साथ ही उन्होंने समग्र शिक्षा वर्ष 2025-26 के अंतर्गत राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनियावाला के उच्चीकरण हेतु स्वीकृत रु.170 लाख की लागत से बनने वाले नवीन भवन का शिलान्यास भी किया। शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार विद्यालयों में भौतिक संसाधनों के सुदृढ़ीकरण के साथ-साथ शिक्षकों की नियुक्ति और सुविधाओं का विस्तार लगातार कर रही है। कार्यक्रम में एससीईआरटी निदेशक वंदना गर्ब्याल,निदेशक माध्यमिक शिक्षा डॉ.मुकुल कुमार सती,निदेशक प्राथमिक शिक्षा अजय कुमार नौटियाल सहित अन्य विभागीय अधिकारी व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Check Also
Close