Friday 26/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
लोकतंत्र का काला अध्याय 25 जून1975मसूरी के युवा अधिवक्ता आर्यन देव उनियाल को मिली बड़ी जिम्मेदारीग्राम बूंगा में उत्तरा केयर अस्पताल का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न,41 लोगों ने उठाया लाभमसूरी में अब फास्टैग से कटेगा पर्यटन शुल्क!, माल रोड और कोलू खेत बैरियर पर डिजिटल व्यवस्था की तैयारी,मसूरी मोतीलाल नेहरू मार्ग पर अवैध पार्किंग पर लगेगा ब्रेक, सड़क के बीच डिवाइडर लगने से जाम से मिलेगी राहत, स्थानीय लोगों ने किया स्वागतखेत बचाओ अभियान कार्यक्रम मे पुष्पवर्षा कर केन्द्रीय कृषि मंत्री एवं मुख्यमंत्री का किया भव्य स्वागत।राष्ट्रीय स्वर्णकार संघ ने संजय कुमार गर्ग का किया भव्य सम्मानरक्तदाता देवदूत से कम नहीं – रितु डोभालआपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक काला अध्याय-धामी,सितारगंज निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर रोटरी क्लब आफ सितारगंज द्वारा छविल लगाकर जल एवं चने का किया गया वितरण
राज्य

सहकारी मेलों में चार लाख किसानों की भागीदारी का लक्ष्य–डॉ.धन सिंह रावत

देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। सहकारिता मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने आज यमुना कालोनी स्थित शासकीय आवास पर सहकारिता मेलों की तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक ली। जिसमें सहकारिता सचिव एवं निबंधक सहकारिता ने विभागीय गतिविधियों,मेलों की तैयारियों सहित आगामी कार्यक्रमों के बारे में विभागीय मंत्री को अवगत कराया। डॉ.रावत ने सभी जनपदों में सहकारिता मेलों से संबंधित तैयारियों,व्यवस्थाओं और समन्वय को और प्रभावी बनाने के लिए स्पष्ट निर्देश दिए। सहकारी मेलों में जुटे एक लाख से अधिक किसान,4 लाख की भागीदारी का लक्ष्य,सहकारिता मंत्री ने बताया कि अब तक जिन जनपदों में सहकारिता मेले संपन्न हुए हैं,उनमें एक लाख से अधिक किसानों ने सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया है। उन्होंने कहा कि आगामी जनपदों में आयोजित होने वाले मेलों में लगभग चार लाख किसानों की सहभागिता का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए व्यापक प्रचार-प्रसार,जन-जागरूकता,ग्राम स्तर तक सूचना प्रसार तथा स्थानीय समितियों के माध्यम से किसानों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। उन्होंने ने बताया कि पौड़ी,रुद्रप्रयाग,बागेश्वर,पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा जनपदों में सहकारिता मेले सफलतापूर्वक आयोजित किए जा चुके हैं,जबकि पिथौरागढ़ एवं उत्तरकाशी में मेले वर्तमान में संचालित हैं। अन्य जनपदों में आयोजित होने वाले मेलों की तैयारी के लिये अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये गये हैं। बैठक में पैक्स कंप्यूटराइजेशन की स्थिति पर भी विस्तृत चर्चा भी हुई। डॉ.रावत ने कहा कि कंप्यूटराइजेशन सहकारिता प्रणाली के आधुनिकीकरण,पारदर्शिता और दक्षता का आधार है। उन्होंने सभी जनपदों को निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश देते हुए किसी भी प्रकार की देरी को अस्वीकार्य बताया। समीक्षा बैठक में सचिव डॉ.वी.वी.आर.पुरुषोत्तम,निबंधक सहकारिता डॉ.मेहरबान सिंह बिष्ट,अपर निबंधक ईरा उप्रेती तथा आनंद शुक्ल उपस्थित रहे।

Check Also
Close