Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

राष्ट्रीय प्रेस दिवस 2025-भ्रामक सूचनाओं के प्रसार के बीच प्रेस की विश्वसनीयता पर पौड़ी में सारगर्भित गोष्ठी


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। राष्ट्रीय प्रेस दिवस-2025 के अवसर पर जिला मुख्यालय पौड़ी में आज एक महत्त्वपूर्ण एवं विचारोत्तेजक गोष्ठी का आयोजन किया गया। सूचना विभाग के तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम का केंद्रबिंदु था बढ़ती भ्रामक सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वसनीयता का संरक्षण,जो डिजिटल युग की चुनौतियों के बीच पत्रकारिता के भविष्य और उसकी जिम्मेदारियों पर गहन विमर्श प्रस्तुत करता है। गोष्ठी की औपचारिक शुरुआत जिला सूचना अधिकारी योगेश पोखरियाल एवं उपस्थित वरिष्ठ पत्रकारों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके बाद पत्रकारिता की परंपरा,मूल्यों और वर्तमान परिदृश्य पर विस्तृत चर्चा का क्रम प्रारंभ हुआ। पत्रकारों का स्वागत करते हुए जिला सूचना अधिकारी योगेश पोखरियाल ने कहा कि डिजिटल क्रांति ने सूचना के प्रवाह को तेज किया है,लेकिन इसी गति के साथ अपुष्ट,भ्रम फैलाने वाली और उद्देश्यहीन सूचनाओं का प्रसार एक बड़ी चुनौती बनकर उभरा है। उन्होंने कहा पत्रकारिता का ध्रुवतारा सत्य है। सटीकता और संतुलन के बिना मीडिया अपनी विश्वसनीयता खो देता है। डीआईओ पोखरियाल ने संविधान की समझ को भी पत्रकारों के लिए अनिवार्य बताया। उन्होंने कहा प्रेस की स्वतंत्रता और स्वच्छंदता में अंतर समझना जरूरी है। घटना के भाव,संवेदनशीलता और संदर्भ को समझे बिना प्रस्तुत सूचना अधूरी रहती है और भ्रम की स्थिति पैदा कर सकती है। वरिष्ठ पत्रकार अनिल बहुगुणा ने कहा कि पत्रकारिता केवल तथ्य प्रस्तुत करने का कार्य नहीं,बल्कि समाज को दिशा देने वाली संस्था है। उन्होंने कहा फेक न्यूज,आधी-अधूरी जानकारी,सोशल मीडिया पर बिना पुष्टि वायरल सामग्री आज समाज के लिए गंभीर खतरे हैं। उन्होंने पत्रकारों को दो-स्तरीय पुष्टि और संदर्भपूर्ण रिपोर्टिंग की सलाह दी। विश्वसनीयता ही मीडिया की पूंजी है,इसे नैतिकता और अनुशासन से ही बचाया जा सकता है। वरिष्ठ पत्रकार त्रिभुवन उनियाल ने कहा कि प्रेस दिवस पत्रकारिता जगत के लिए आत्मविश्लेषण का अवसर है। उन्होंने कहा गलत सूचना आज इतनी तेजी से फैलती है कि वह समाज की सोच को भ्रमित कर सकती है। ऐसे में पत्रकार की भूमिका सिर्फ खबर देने तक सीमित नहीं,बल्कि सही दिशा देने की भी है। उन्होंने संवेदनशीलता,पारदर्शिता और सत्यनिष्ठा को आधुनिक पत्रकारिता की प्रमुख आवश्यकताएं बताया। वरिष्ठ पत्रकार अजय रावत ने कहा कि सोशल मीडिया ने सूचना की पहुंच को अत्यंत व्यापक बना दिया है। लेकिन इसी व्यापकता ने अपुष्ट सामग्री को भी तेज गति से आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा पत्रकारों को तकनीकी कौशल बढ़ाने,डिजिटल ट्रेनिंग,तथ्य-जांच मॉड्यूल और नियमित वर्कशॉप अपनानी चाहिए ताकि वे नई चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना कर सकें। गोष्ठी में उपस्थित पत्रकारों ने कहा कि इस वर्ष की थीम अत्यंत प्रासंगिक और समयानुकूल है। फेक न्यूज और दुष्प्रचार के इस दौर में प्रेस की विश्वसनीयता बचाने हेतु ऐसे आयोजनों की विशेष आवश्यकता है। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद बर्तवाल ने किया। जिले के दो दर्जन से अधिक पत्रकारों ने इस गोष्ठी में प्रतिभाग कर विचार-विमर्श में भागीदारी निभाई। राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर आयोजित यह सारगर्भित गोष्ठी न केवल पत्रकारिता के मूल्यों को पुनः रेखांकित करती है,बल्कि यह भी संदेश देती है कि सत्य और सटीक जानकारी ही एक विश्वसनीय लोकतंत्र की आधारशिला है। भविष्य की पत्रकारिता-तथ्यपरक,संवेदनशील,संतुलित और जनहितकारी होने पर ही समाज मजबूत और जागरूक बन सकता है।

Check Also
Close