Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

डॉ.बी.आर.अम्बेडकर राजकीय अनुसूचित जाति बालक छात्रावास-सामाजिक उत्थान और शिक्षा का सशक्त केंद्र

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। डॉ.बी.आर.अम्बेडकर राजकीय अनुसूचित जाति बालक छात्रावास पौड़ी गढ़वाल,सन् 1989-90 में समाज कल्याण विभाग द्वारा स्थापित किया गया था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में यह छात्रावास आज शिक्षा,समान अवसर और सामाजिक उत्थान के संकल्प का एक प्रमुख केंद्र बन चुका है। धामी सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप इस छात्रावास को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है,जिससे कमजोर वर्गों के छात्रों को आगे बढ़ने का मंच मिल रहा है। जिला समाज कल्याण अधिकारी रोहित दुबड़िया ने बताया कि 48 स्वीकृत सीटों में से वर्तमान में यहां 31 छात्र पंजीकृत हैं,जिन्हें निःशुल्क आवास,भोजन,वाई-फाई,अध्ययन सामग्री और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही हैं। शैक्षणिक उन्नति हेतु छात्रावास में निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था की गयी है,जिससे छात्र नियमित रूप से लाभान्वित हो रहे हैं। इस सुविधा ने कई छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों में सफलता दिलायी है। यहां के 1 छात्र का सेना में,1 का तकनीकी क्षेत्र में,1 का अध्यापन क्षेत्र में और 1 छात्र का चयन चिकित्सा क्षेत्र में हुआ है। उन्होंने बताया कि छात्रावास में 18 कमरे,एक किचन और डाइनिंग हॉल उपलब्ध हैं,जिनका व्यापक नवीनीकरण 2025 में जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशन में जिला योजना मद से किया गया। इसमें ग्राउंड फ्लोर के 5 कमरों,किचन,डाइनिंग हॉल,बाथरूम,टॉयलेट,टिन शेड,बाउंड्री वॉल और छत की मरम्मत शामिल है। पेयजल के लिए 2 वाटर आरओ,रात्रिकालीन सुरक्षा हेतु सोलर और स्ट्रीट लाइट तथा ई-निविदा आधारित सुव्यवस्थित भोजन व्यवस्था भी सुनिश्चित की गयी है। छात्रावास अधीक्षक जयदेव नौगाईं ने बताया कि छात्रावास में निवासरत सभी छात्रों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाता है और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया जाता है। 2024 में सभी विद्यार्थियों को खेल महाकुंभ में भाग दिलाकर उनके व्यक्तित्व विकास पर भी ध्यान दिया गया है। समाज कल्याण विभाग और धामी सरकार द्वारा संचालित यह छात्रावास आज शिक्षा के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन की एक प्रेरणादायक मिसाल प्रस्तुत कर रहा है और अनेक विद्यार्थियों के सपनों को साकार कर रहा है।

Check Also
Close