Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

कानून-व्यवस्था पर पैनी नजर-एसएसपी सर्वेश पंवार ने मासिक अपराध समीक्षा बैठक में दी सख्त हिदायतें

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी में कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार की अध्यक्षता में पुलिस लाइन पौड़ी में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित हुई। बैठक में जनपदभर के सभी राजपत्रित अधिकारी,थाना प्रभारी,विभिन्न शाखाओं के प्रभारी और ऑपरेशनल इकाइयों के कार्मिक उपस्थित रहे। एसएसपी ने बैठक की शुरुआत में अक्टूबर माह के दौरान जनपद में घटित अपराधों,गिरफ्तारी की स्थिति,महिला सुरक्षा,साइबर अपराधों,ट्रैफिक व्यवस्था,नशाखोरी उन्मूलन,बीट पुलिसिंग,वारंट-समन तामिली तथा लंबित विवेचनाओं की विस्तृत समीक्षा ली। इसके बाद उन्होंने अपराध नियंत्रण और पुलिस प्रशासन की कार्यकुशलता को लेकर एक-एक बिंदु पर विशेष चर्चा करते हुए कड़े निर्देश दिए। कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए फील्ड बढ़ाए-हर कदम पर पुलिस की मौजूदगी महसूस हो,एसएसपी पंवार ने पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि रात्रि गश्त,चेकिंग और बीट एक्टिविटी को और अधिक सशक्त किया जाए। रात्रि ड्यूटी के दौरान जोनल चेकिंग अधिकारियों को हर घंटे लोकेशन अपडेट ग्रुप में साझा करने का आदेश। प्रत्येक थाना क्षेत्र में भीड़-भाड़ वाले संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी। पुलिस की मौजूदगी से अपराध पर सीधा प्रभाव पड़ता है इसलिए फील्ड गश्त में किसी भी स्तर पर कमी न हो। नशे के अवैध कारोबार पर Zero Tolerance,जनपद को नशामुक्त बनाने का लक्ष्य-सघन अभियान चलेगा,एसएसपी ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कड़े तेवर दिखाते हुए सभी थानों को निर्देश दिए कि चरस,गांजा,स्मैक,ड्रग माफिया और अवैध शराब पर लगातार छापेमारी करें,तस्करों के नेटवर्क की निगरानी बढ़ाएं,मुखबिर तंत्र को अत्यधिक सक्रिय और भरोसेमंद बनाएं,स्कूल-कॉलेज क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखें ताकि युवाओं तक नशा न पहुंचे। लंबित विवेचनाएं,वारंट व समन तामीली शिथिलता बर्दाश्त नहीं,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि लंबित मामलों का समय पर निस्तारण पुलिस की विश्वसनीयता को सीधे प्रभावित करता है। उन्होंने निर्देश दिए गंभीर अपराधों की विवेचनाएं समयबद्ध पूरी हों। लंबित वारंट/समन त्वरित तामील हों। वांछित और संदिग्धों पर लगातार निगरानी रखी जाए। सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत-संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई,बाजारों,सड़कों,बस स्टैंड,पार्किंग और भीड़भाड़ वाले स्थानों को अपराधियों का आसान निशाना बताते हुए एसएसपी ने कहा कि इन स्थानों पर लगातार पेट्रोलिंग और संदिग्धों की चेकिंग की जाए। सीसीटीवी मॉनिटरिंग को और अधिक प्रभावी बनाया जाए,वाहन चोरी,लूट,डकैती और जेबकतरी जैसी वारदातों की रोकथाम पर विशेष ध्यान रखा जाए। नाबालिग एवं गुमशुदा व्यक्तियों की खोज को प्राथमिकता-हर परिवार की पीड़ा हमारी जिम्मेदारी। एसएसपी पंवार ने कहा कि गुमशुदा बच्चों और व्यक्तियों की बरामदगी में किसी भी प्रकार की देरी अस्वीकार्य है। उन्होंने निर्देश दिए तकनीकी निगरानी,बीट इंटेलिजेंस और फील्ड एक्टिविटी का उपयोग करें। प्रत्येक मामले में तुरंत प्रतिक्रिया देकर खोजबीन तेज की जाए। महिला सुरक्षा व साइबर जागरूकता-महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता,महिला संबंधित अपराधों पर एसएसपी ने बेहद सख्त रुख अपनाया। सभी थानों को निर्देश-हर शिकायत पर तत्काल कार्रवाई। स्कूल/कॉलेजों में महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हों। बाजार,विद्यालय मार्ग,बस स्टैंड पर विशेष पेट्रोलिंग। साइबर अपराधों पर तुरंत एफआईआर,तकनीकी जांच और त्वरित कार्रवाई। यातायात व्यवस्था ट्रैफिक सुधार जनपद की आवश्यकता है,विकल्प नहीं,एसएसपी ने ट्रैफिक पुलिस को निर्देशित किया कि लगातार चेकिंग अभियान चलाकर नियम उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई,दुर्घटना संभावित स्थानों पर साइन बोर्ड,चेतावनी संकेत और चेकिंग प्वाइंट बढ़ाए जाएं,पुलिस-जन सहयोग: ग्राम सुरक्षा समिति और जनसंवाद कार्यक्रम सक्रिय हों। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता का सहयोग ही सुरक्षित समाज की नींव है,प्रत्येक बीट क्षेत्र में नियमित ग्राम सुरक्षा समिति बैठकें,स्कूलों,बाजारों,मोहल्लों में जनसंवाद कार्यक्रम,सामाजिक संस्थाओं के साथ समन्वय बढ़ाया जाए,उत्कृष्ट कार्य करने वाले 26 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। अक्टूबर माह में सराहनीय कार्य करने वाले 26 पुलिसकर्मियों को एसएसपी सर्वेश पंवार ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इनमें उपनिरीक्षक,मुख्य आरक्षी,आरक्षी और होमगार्ड जैसे विभिन्न स्तरों के कर्मी शामिल रहे। एसएसपी ने सभी को भविष्य में भी इसी समर्पण और ईमानदारी के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी। अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार चंद्र मोहन सिंह,अपर पुलिस अधीक्षक संचार अनूप काला,क्षेत्राधिकारी श्रीनगर अनुज कुमार,क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल,क्षेत्राधिकारी सदर पौड़ी तुषार बोरा,सीएफओ राजेंद्र खाती तथा सभी थाना एवं शाखा प्रभारी बैठक में उपस्थित रहे।

Check Also
Close