Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

बेस अस्पताल श्रीनगर में बड़ी लापरवाही-गलत टीका लगने से छात्र की अवस्था गंभीर,छात्रों ने की उच्चस्तरीय जांच और मुआवजे की मांग


श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर के छात्र अपने साथी आकाश बोहरा को न्याय दिलाने के लिए एकजुट होकर सामने आए हैं। आरोप है कि बेस अस्पताल श्रीनगर में चिकित्सीय लापरवाही के कारण आकाश की सेहत बेहद खराब हो चुकी है और अब उसकी पढ़ाई और जीवन-दोनों संकट में पड़ गए हैं। 28 अगस्त 2025 को बीएससी.जैव-प्रौद्योगिकी के छात्र आकाश बोहरा हॉस्टल के बाहर खेलते समय पैर में लोहे का सरिया लगने से घायल हो गए थे। प्राथमिक उपचार के लिए वे बेस अस्पताल श्रीनगर पहुंचे,जहां छात्रों के अनुसार वहां मौजूद एक प्रशिक्षु चिकित्सक ने गलत तरीके से टिटनेस का टीका लगा दिया। यही गलती आगे चलकर गंभीर स्वास्थ्य समस्या का कारण बनी,एक सप्ताह बाद शुरू हुआ दर्द और सूजन का प्रकोप,टीका लगने के कुछ दिन बाद ही आकाश के पूरे शरीर पर चकत्ते,तेज सूजन और असहनीय दर्द होने लगा। छात्रों का आरोप है कि अस्पताल ने तीन सप्ताह तक केवल सामान्य दवाइयां देते हुए मामले को टाल दिया। जब परिवार ने मजबूरी में दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में जांच कराई,तो रिपोर्ट देखकर सभी स्तब्ध रह गए। डॉक्टरों के अनुसार आकाश के बाएं कंधे में पीछे की तरफ़ बड़ा पानी भरा थैला (सिस्ट) बन गया है और हड्डियों पर इसका गंभीर असर पड़ा है। अब तत्काल लगभग दो लाख रुपये की शल्य-चिकित्सा (ऑपरेशन) जरूरी है। कमजोर आर्थिक स्थिति वाला परिवार संकट में आकाश का परिवार अत्यंत साधारण है। पिता पहले से ही उच्च रक्तचाप से पीड़ित हैं और माता 13 वर्ष पुराने सिर की बीमारी/घटना के कारण लगातार अस्वस्थ रहती हैं। ऐसे में महंगे उपचार का खर्च उठाना लगभग असंभव है। उधर आकाश की स्थिति दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है-भीषण दर्द,चक्कर,सिरदर्द और मानसिक तनाव ने उसकी पढ़ाई को पूरी तरह बाधित कर दिया है। 22 नवंबर 2025 को विश्वविद्यालय के छात्रों-आकाश,श्रीकांत,गोविंद,नितिन,अमन,अंकित तथा अन्य विद्यार्थियों ने वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान के प्रधानाचार्य को विस्तृत शिकायत-पत्र सौंपा। इसकी प्रति मुख्यमंत्री,चिकित्सा शिक्षा निदेशक,स्वास्थ्य महानिदेशक,पौड़ी मुख्य चिकित्साधिकारी,विश्वविद्यालय कुलपति तथा उत्तराखंड चिकित्सा परिषद को भी भेजी गई है। छात्रों की चार प्रमुख मांगें-इस गंभीर चिकित्सीय लापरवाही की तत्काल उच्चस्तरीय जांच हो,जिम्मेदार चिकित्सक/प्रशिक्षु पर सख्त कार्यवाही की जाए। आकाश के पूर्ण उपचार-शल्य-चिकित्सा,दवा,यात्रा और शैक्षणिक नुकसान का पूरा खर्च सरकार/अस्पताल वहन करे। पीड़ित छात्र को उचित मुआवजा दिया जाए। छात्रों का कहना है कि यह केवल एक छात्र की समस्या नहीं है,बल्कि स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर खामियों का उदाहरण है। उन्होंने साफ कहा है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई,तो वे आंदोलनात्मक कदम उठाने को बाध्य होंगे। पीड़ित व प्रतिनिधियों के संपर्क सूत्र-आकाश बोहरा-96436 26753,नितिन मलेठा-74550 91990,गोविंद-76186 14885।

Check Also
Close