Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

ब्लॉक संसाधन केंद्र कोटली में तीन दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण सफलता पूर्वक संपन्न

श्रीनगर गढ़वाल। पाबों विकास खंड के ब्लॉक संसाधन केंद्र कोटली में तीन दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन गरिमामय वातावरण में हुआ। प्रशिक्षण का मुख्य विषय था-साइबर हाइजीन प्रैक्टिसेज,जिसके अंतर्गत शिक्षकों को डिजिटल सुरक्षा,ऑनलाइन जोखिमों और साइबर अपराधों से बचाव के आधुनिक तरीकों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण सत्र का संचालन सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय,भारत सरकार के इन्फॉर्मेशन सिक्योरिटी एजुकेशन अवेयरनेस (ISEA) प्रोजेक्ट के साइबर एम्बेसडर डॉ.अतुल बमराडा द्वारा किया गया। यह सत्र आईसीटी इन एजुकेशन के तहत आयोजित किया गया,जिसमें शिक्षकों को तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया में सजग,सुरक्षित और जागरूक रहने के व्यावहारिक उपाय समझाए गए। डॉ.बमराडा ने फिशिंग हमलों की पहचान,सोशल मीडिया सुरक्षा,डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम 2023 (DPDP Act 2023),व्यक्तिगत डिजिटल डेटा संरक्षण उपाय,डिजिटल अरेस्ट जैसे नए साइबर अपराधों की रोकथाम,मजबूत पासवर्ड निर्माण और पासवर्ड हाइजीन पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने वास्तविक केस-स्टडीज और उदाहरणों के माध्यम से बताया कि शिक्षक न सिर्फ स्वयं को बल्कि विद्यार्थियों और समाज को भी साइबर जोखिमों से सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। प्रशिक्षण के नोडल अधिकारी रमेश सिंह गुसाईं ने इसे अत्यंत सार्थक और समयानुकूल बताते हुए कहा कि आज के डिजिटल परिवेश में ऐसी जागरूकता अनिवार्य है। उन्होंने ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों को नियमित रूप से आयोजित किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान विषय पर भी महत्वपूर्ण सत्र आयोजित किए गए,जिनका संचालन मुख्य प्रशिक्षक आशीष रावत,अरविन्द कुमार,प्रवीण सुन्दली एवं सुशील चन्द्र ने किया। उन्होंने शिक्षण कौशल को प्रभावी बनाने और कक्षा में नवीन गतिविधियों को शामिल करने के व्यावहारिक उपाय साझा किए। इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण ने प्रतिभागी शिक्षकों को न केवल तकनीकी रूप से सशक्त बनाया बल्कि डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने की समझ भी विकसित की-जो आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित डिजिटल भविष्य देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Check Also
Close