Thursday 25/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
मोहर्रम को लेकर कोतवाली में अमन कमेटी की बैठक, ताजिया जुलूस के लिए दिशा-निर्देश जारीअवैध कच्ची शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, 12 लीटर शराब बरामदसितारगंज राष्ट्रीय पल्स पोलियो कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु ब्लॉक टॉस्क फोर्स बैठक आयोजित की गईविधायक शिव अरोरा ने शत प्रतिशत सत्यापन कर एसआईआर प्रकिया पूर्ण करने पर 11 बीएलओ व शिक्षकों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र पहनकर किया सम्मानितआपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्यायः भट्टमोहर्रम पर महापौर विकास शर्मा की दो टूक- परंपरा के नाम पर शक्ति प्रदर्शन और नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहींछात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !
राज्य

समलौण परंपरा को नई ऊंचाई प्रकाश-प्रियंका ने विवाह वर्षगांठ पर लगाया संतरे का पौधा,बना पर्यावरण संरक्षण का प्रेरक संदेश


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। पर्यावरण संरक्षण को जन-जन तक पहुंचाने वाली समलौण पहल एक बार फिर जनपद पौड़ी के ग्रामीण अंचल में जीवंत होती दिखाई दी। विकास खंड थलीसैंण की पट्टी ढाईज्युली के ग्राम मंझोली में प्रकाश और प्रियंका ने अपने वैवाहिक जीवन के पवित्र अवसर को अनोखे ढंग से यादगार बनाते हुए अपने घर के आंगन में संतरे का समलौण पौधा रोपित किया। पौधारोपण का यह शुभ कार्य न केवल उनके व्यक्तिगत जीवन का विशेष क्षण बना,बल्कि समलौण परंपरा के माध्यम से एक बड़ा संदेश भी दिया-संस्कारों को प्रकृति से जोड़कर जीवन को हरियाली से भर देना। समारोह में परिवार की बड़ी-बुजुर्ग सदस्य जमुना देवी ने संतरे के पौधे के संरक्षण का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि जैसे परिवार बच्चों को स्नेह से बड़ा करता है,वैसे ही यह पौधा भी घर की मान-सम्मान का हिस्सा होगा। गांव की समलौण सेना की नायिका ज्योति देवी ने पूरे कार्यक्रम का संयोजन किया। उन्होंने बताया कि जीवन में सोलह संस्कार आते हैं। समलौण पहल इन्हें प्रकृति से जोड़कर यादगार बनाती है। यह मात्र पौधारोपण नहीं,बल्कि मनुष्य और प्रकृति के बीच भावनात्मक रिश्ता जगाने की सांस्कृतिक परंपरा है। उन्होंने यह भी कहा कि आज समलौण सेना गांव-गांव में छोटी-छोटी इकाइयों के रूप में सक्रिय है और हर संस्कार को पौधारोपण से जोड़कर पर्यावरण संरक्षण का जनजागरण कर रही है। ज्योति देवी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि आज समलौण पहल केवल एक अभियान नहीं,बल्कि एक जन-आंदोलन बन चुकी है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से आग्रह किया कि हर शुभ अवसर संस्कार और पारिवारिक पर्व पर एक समलौण पौधा अवश्य रोपना चाहिए,परिवार मिलकर जिस पौधे का संरक्षण करता है,वही पौधा भविष्य में गांव और समाज के लिए प्रेरणा बनता है। इस अवसर पर उमा देवी,भुमा,किरण सहित कई ग्रामीण महिलाएं और पुरुष उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने भी समलौण परंपरा को अपनाने पर खुशी जताई। पौधारोपण के इस पुनीत अवसर पर प्रकाश-प्रियंका के परिवार ने समलौण सेना की महिलाओं को सम्मान और प्रोत्साहन स्वरूप धनराशि भी भेंट की। इससे गांव की समलौण टीम का मनोबल और बढ़ गया।

Check Also
Close