Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

बदलाव की शुरुआत कांग्रेस में बड़ी घर वापसी,संगठन हुआ और मजबूत–प्रदीप सिंह रावत

उत्तरकाशी/श्रीनगर गढ़वाल। जिला कांग्रेस कार्यालय उत्तरकाशी में जिला कांग्रेस कमेटी उत्तरकाशी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह रावत का स्वागत किया गया तथा निवर्तमान जिला अध्यक्ष मनीष राणा के कार्यकाल में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा हासिल की गई उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए उनका आभार व्यक्त किया गया। बैठक में संगठन की आगामी रणनीति और कार्यक्रमों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। नव नियुक्त जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह रावत ने बताया कि आज जिला कांग्रेस कार्यालय उत्तरकाशी में भारतीय जनता पार्टी से जुड़े कई कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस में वापसी करते हुए पुनः कांग्रेस की मुख्यधारा को अपनाया। उन्होंने कहा कि ये सभी साथी पूर्व में कांग्रेस परिवार का अभिन्न हिस्सा रहे हैं,और आज पुनः अपने घर लौटे हैं। उन्होंने बताया कि विशेष रूप से आंदोलनकारी युवा नेता अभिषेक जगूड़ी ने बीजेपी छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ लगभग तीस से अधिक युवाओं ने कांग्रेस की नीति,सिद्धांत और जनता के प्रति समर्पण पर विश्वास जताते हुए पार्टी में वापसी की। यह कांग्रेस के प्रति बढ़ते भरोसे और जनता के बीच पार्टी की सकारात्मक छवि का प्रमाण है। प्रदीप सिंह रावत ने कहा कि बढ़ता हुआ जनसमर्थन इस बात का संकेत है कि जनता अब बदलाव चाहती है। कांग्रेस की पारदर्शी कार्यशैली,जनता के मुद्दों के समाधान के प्रति प्रतिबद्धता और जनभावनाओं का सम्मान ही आज लोगों को पुनः कांग्रेस की ओर आकर्षित कर रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि नए साथियों के जुड़ने से संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा हम सब मिलकर उत्तरकाशी की जनता की आवाज को पूरी मजबूती से उठाएंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ.नागेंद्र दत्त जगूड़ी,घनानंद नौटियाल,मनीष राणा,अरविन्द कुड़ियाल (प्रतिष्ठित व्यवसायी),विजेंद्र नौटियाल,पूर्व प्रमुख कनकपाल सिंह परमार,प्रदीप भट्ट,कमल रावत,मनोज पवार,पूर्व कनिष्ठ प्रमुख भटवाड़ी विक्रम रावत,नवीन भंडारी,जीतम सिंह रावत,महावीर रावत,बी.एल.घालवान,वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद सिंह पंवार,मनीष पंवार,जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस भगवान चंद,सुधीश पंवार,रमन तथा कांग्रेस महिला नेतृत्व कविता जोगला,मीना नौटियाल,बीना शाह,संतोषी रावत,कु.शालिनी रावत,पवित्रा राणा,मधु रावत,राखी राणा एवं एकादशी देवी एवं भारी संख्या में जनमानस उपस्थित थे।

Check Also
Close