Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

देवप्रयाग में रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन-खाई में घायल मिला कार चालक,पुलिस व एसडीआरएफ ने अंधेरे में दी नई जिंदगी

देवप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। पयाल गांव के पास देर रात हुए सड़क हादसे के बाद लापता हुए कार चालक की खोज में पुलिस व एसडीआरएफ द्वारा चलाया गया रात्रिकालीन सर्च ऑपरेशन राहत भरी सफलता के साथ समाप्त हुआ। रात लगभग 2 बजे थाना देवप्रयाग को सूचना मिली कि एक कार डिवाइडर से टकराकर खड़ी है और चालक घटनास्थल पर मौजूद नहीं है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष देवप्रयाग उप निरीक्षक अमरजीत सिंह पुलिस टीम के साथ तुरंत घटनास्थल पहुंचे। घटनास्थल पर कार UK07 AT 8978 क्षतिग्रस्त अवस्था में पाई गई। वाहन का दरवाज़ा खुला था और आसपास किसी व्यक्ति के होने के कोई संकेत नहीं मिले। रात्रि का गहरा अंधेरा,जंगल और खाई होने के कारण यह आशंका गहरा गई कि चालक संभवत: गिरकर घायल हुआ हो सकता है। टीम ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल निर्णय लिया कि अंधेरे में ही सर्च ऑपरेशन शुरू किया जाए। पुलिस व एसडीआरएफ की संयुक्त टीमों ने बिना समय गंवाए खाई,झाड़ियों,नदी किनारे और संभावित मार्गों में व्यापक तलाशी शुरू कर दी। अंधेरा,दुर्गम पहाड़ी भू-भाग और कठिन परिस्थितियों के बावजूद टीम लगातार तलाशी अभियान में जुटी रही। लगातार सघन प्रयासों के बाद सुबह पुलिस व एसडीआरएफ टीम को बड़ी सफलता मिली। चालक जगदीश भट्ट उम्र-48 पुत्र बद्री प्रसाद बाह बाजार देवप्रयाग खाई में गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। टीम ने अत्यंत सावधानी से रेस्क्यू करते हुए घायल को सुरक्षित बाहर निकालकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया। वर्तमान में चालक का उपचार अस्पताल में जारी है। थानाध्यक्ष देवप्रयाग उप निरीक्षक अमरजीत सिंह,एसडीआरएफ टीम-अपर उप निरीक्षक तेजपाल राणा अन्य पुलिस व एसडीआरएफ कर्मियों का साहसिक योगदान उल्लेखनीय रहा। यह रेस्क्यू ऑपरेशन पुलिस-एसडीआरएफ की तत्परता,मानवीय संवेदनशीलता और जोखिम के बीच भी डटे रहने के साहस का उदाहरण प्रस्तुत करता है। रात्रि के अंधेरे में चला यह संयुक्त अभियान चालक के जीवन को बचाने में निर्णायक साबित हुआ।

Check Also
Close