Thursday 25/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग
राज्य

समलौण पहल का अनूठा संदेश-ग्राम सैंजी में समलौण आन्दोलन के तहत प्रेरणादायक पहल,संस्कारों से जोड़ा पौधारोपण

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। विकास खण्ड पाबों की पट्टी बाली कण्डारस्यूं के ग्राम सैंजी में आज एक सराहनीय और प्रेरणादायक पहल देखने को मिली। शादी के बाद नवदंपत्ति कवींद्र एवं जयंसी ने अपने आंगन में संतरे का समलौण पौधा रोपकर न केवल अपने जीवन के इस महत्वपूर्ण अवसर को यादगार बना दिया,बल्कि पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का अनूठा संदेश भी दिया। पौधे के संरक्षण की जिम्मेदारी स्वयं नवदंपत्ति ने ली,जो समलौण आन्दोलन के उद्देश्यों को और अधिक सशक्त बनाता है। कार्यक्रम का संचालन समलौण आन्दोलन की ब्लॉक संयोजिका सीता देवी ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा वन जीवन के आधार हैं। स्वच्छ हवा,पानी,सुंदर वातावरण,पर्वतों की रक्षा और वन्यजीवों का अस्तित्व वनों पर ही टिका है। इसलिए हर परिवार को संस्कारों के हर मांगलिक अवसर पर पौधारोपण अवश्य करना चाहिए। उन्होंने बताया कि समलौण पहल आज पूरे प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सशक्त जनजागरण बन चुकी है,जिसमें मानव की भावनाएं,परंपराएं और संवेदनशीलता गहराई से जुड़ी हैं। कार्यक्रम में गांव की समलौण सेना की सदस्य पूजा देवी,बबिता देवी,कविता देवी,शशि देवी,अच्छा देवी तथा अन्य ग्रामीण एवं मेहमान उपस्थित रहे। परिवार की ओर से गांव की सेवा को समर्पित इस पुनीत कार्य के लिए नवदंपत्ति को 501 रुपए की सम्मान राशि भेंट की गई,जिससे युवाओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति और अधिक उत्साह देखने को मिला। यह पहल न सिर्फ एक विवाह संस्कार को प्रकृति से जोड़ती है,बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणादायक संदेश भी देती है-हर शुभ अवसर पर एक पौधा अवश्य लगाएं।

Check Also
Close