Thursday 25/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग
राज्य

संघ शताब्दी वर्ष पर व्यापक गृह सम्पर्क अभियान तेज,समाज के बीच पंच परिवर्तन का संदेश पहुंचा रहे स्वयंसेवक


श्रीनगर गढ़वाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पूरे देश में विशाल गृह सम्पर्क अभियान संचालित किया जा रहा है। 16 नवंबर से 15 दिसंबर 2025 तक चलने वाले इस राष्ट्रव्यापी अभियान के माध्यम से संघ कार्यकर्ता आम परिवारों के बीच पहुंचकर संघ की विचारधारा,सेवा कार्यों और समाज निर्माण की गतिविधियों की जानकारी साझा कर रहे हैं। अभियान के अंतर्गत संघ कार्यकर्ता घर-घर जाकर सेवा कार्यों की जानकारी,समाजोन्मुख गतिविधियों का विवरण और भारत माता का चित्र एवं सूचनापत्र भेंटकर लोगों से आत्मीय संवाद स्थापित कर रहे हैं। संघ के प्रान्त प्रचार विभाग टोली के सदस्य संजय घिल्डियाल ने बताया कि यह सम्पर्क अभियान देशभर में एक साथ चल रहा है,ताकि समाज को संघ की वास्तविक कार्यशैली,उद्देश्य और राष्ट्र निर्माण में उसकी सक्रिय भूमिका के बारे में स्पष्ट,सटीक और सकारात्मक जानकारी मिल सके। घिल्डियाल ने बताया कि शताब्दी वर्ष के अवसर पर संघ समाज के बीच पंच परिवर्तन का संदेश आग्रहपूर्वक पहुंचा रहा है। इन पांच विषयों पर विशेष बल दिया जा रहा है स्वदेशी का बोध,सामाजिक समरसता,परिवार प्रबोधन,पर्यावरण संरक्षण,इन पांच आयामों के माध्यम से संघ समाज में सकारात्मक परिवर्तन,राष्ट्रभावना और सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने की दिशा में कार्य कर रहा है। श्रीनगर एवं कीर्तिनगर क्षेत्र में भी कार्यकर्ता सक्रिय रूप से अभियान में जुटे हुए हैं। इस जनसंपर्क अभियान में जिला संघचालक देवांआनंद बहुगुणा,प्रभात पाण्डेय,गोविन्द,मुकेश भट्ट,संदीप राणा सहित अनेक स्वयंसेवक तत्परता से सहभागिता निभा रहे हैं। कार्यकर्ता परिवारों के बीच जाकर संवाद स्थापित कर रहे हैं,उन्हें पंच परिवर्तन के महत्व एवं समाज जागरण की आवश्यकता से अवगत करा रहे हैं। यह सम्पर्क अभियान न केवल संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने का उत्सव है,बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने,स्वदेशी चिंतन को बढ़ावा देने और पर्यावरण-सतर्क नागरिकता की भावना विकसित करने का एक व्यापक प्रयास भी है। स्थानीय स्तर पर इस अभियान की सक्रियता से गढ़वाल क्षेत्र में भी सकारात्मक चर्चा और जागरूकता का वातावरण बन रहा है।

Check Also
Close