Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के खिलाफ दुष्प्रचार पर कांग्रेस आक्रोशित


कीर्तिनगर/श्रीनगर गढ़वाल। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई कथित दुष्प्रचार और आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी देवप्रयाग ने भाजपा नेता शेखर वर्मा एवं भाजपा उत्तराखण्ड आईटी सेल के विरुद्ध आपराधिक मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। इसी संबंध में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कमेटी देवप्रयाग के अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल के नेतृत्व में कीर्तिनगर कोतवाली पहुंचकर थानाध्यक्ष को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि 21 नवम्बर को देहरादून स्थित वन विभाग मुख्यालय,राजपुर रोड में कांग्रेस द्वारा राज्यभर में बढ़ते वन्यजीव-मानव संघर्ष और जनहानि पर विरोध-प्रदर्शन किया गया था। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने अपने संबोधन में जनभावनाओं को प्रदर्शित करने के लिए सांकेतिक प्लास्टिक खिलौना गन का उपयोग किया था,जिसका उद्देश्य केवल प्रशासन को जगाने और जनता की पीड़ा को आवाज देना था। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि इस प्रतीकात्मक प्रदर्शन को भाजपा आईटी सेल के पूर्व अध्यक्ष शेखर वर्मा ने पूर्वाग्रह से प्रेरित होकर सोशल मीडिया पर तोड़-मरोड़कर प्रस्तुत किया और प्रदेश अध्यक्ष को विभिन्न आतंकवादी संगठनों के प्रमुख के रूप में दर्शाया। कांग्रेस का कहना है कि यह कार्य छवि-हनन,फेक न्यूज फैलाने तथा मानहानि की श्रेणी में आता है तथा इससे न केवल कानून का उल्लंघन हुआ है बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों को भी ठेस पहुंची है। जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने कहा कि यह कृत्य आईटी अधिनियम,मानहानि कानून एवं फेक न्यूज से संबंधित विधिक प्रावधानों का स्पष्ट उल्लंघन है। उन्होंने आरोपियों पर कठोर कार्रवाई करते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग की। असवाल ने यह भी कहा कि राजनीतिक मतभेद लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा हैं,परंतु व्यक्तिगत हमले, दुष्प्रचार और भ्रामक सामग्री लोकतंत्र को कमजोर करती है। ज्ञापन सौंपने के दौरान कई वरिष्ठ कांग्रेसजन उपस्थित थे जिनमें जिलाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य उत्तम सिंह असवाल,ब्लॉक अध्यक्ष रघुवीर सिंह भंडारी,मंगतराम मटियाल,रामलाल नौटियाल,प्रदीप थपलियाल,अंकित सिंह,लाल सिंह नेगी,उदय रावत सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे। कांग्रेस का कहना है कि यदि आरोपियों पर शीघ्र कानूनी कार्रवाई नहीं की गई तो वे इस मुद्दे को व्यापक स्तर पर उठाएंगे।

Check Also
Close