Tuesday 10/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
लोहाघाट विधानसभा में भाजपा से आने लगे अभी से टिकट के दावेदार।एआई टूल्स से एजुकेशन, रिसर्चऔर इंडस्ट्रीज़ में नई संभावनाएंT-20 विश्व कप में भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले जा रहे फाइनल मुक़ाबले में भारत की शानदार बल्लेबाज़ी का आनंद लेते हुए.. मेयर विकास शर्मामहापौर ने बेलेजा ब्यूटी स्कूल का किया शुभारम्भकिच्छा बसंत गार्डन विधानसभा क्षेत्र किच्छा की 26 वर्षीय शांभवी ने यूपीएससी में 46वां स्थान प्राप्त कर एक नया इतिहास रच दिया है। आज डॉ गणेश उपाध्याय ने उनके घर जाकर उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर आशीर्वाद दिया और उनके माता-पिता से कहा कि एकल संतान को अच्छे संस्कार और सोच देने से इस प्रकार की उपलब्धि हासिल कर पूरे देश को एक राह दिखाई ,जो आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक होगी। शांभवी ने पंतनगर कैंपस से इंटरमीडिएट और पंतनगर विश्वविद्यालय से बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। डॉ उपाध्याय ने कहा कि जरूर आपको उत्तराखंड में डीएम बनने के बाद मुख्य सचिव पद आपको मिलेगा, ऐसी हमें विश्वास और भगवान से प्रार्थना करते हैं , अपने साक्षात्कार में शांभवी ने बेबाकी से अपने विचार रखे और आने वाली पीढ़ी को दिशा देने का कार्य किया। विगत वर्ष शांभवी ने 445वीं रैंक प्राप्त कर आईआरएस कैडर प्राप्त किया था, लेकिन उनका लक्ष्य आईएएस बनना था, जिसे उन्होंने तीसरे प्रयास में हासिल कर लिया। इस उपलब्धि से उनके परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनके नाना जी ने कहा कि उन्हें अपनी पोती पर गर्व है। शांभवी ने कहा कि अगर उत्तराखंड उनका कर्म क्षेत्र बनता है, तो वह निश्चित रूप से आपदा प्रबंधन और महिलाओं के अधिकारों के लिए काम करेंगी।
राज्य

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2025 में गूंजेगा गढ़वाल विश्वविद्यालय का दम


श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय एक बार फिर राष्ट्रीय खेल मंच पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराने जा रहा है। विश्वविद्यालय के बीपीएड विभाग के प्रतिभावान छात्र पंकज सिंह रेलकोटिया (तृतीय सेमेस्टर) का चयन खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2025 के लिए हुआ है। पंकज आगामी 1 से 5 दिसंबर 2025 तक भरतपुर,राजस्थान में आयोजित होने वाले इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में 57 किलोग्राम बॉक्सिंग भार वर्ग में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का 5 वां संस्करण स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) एवं एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (AIU) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हो रहा है। देशभर के नामी विश्वविद्यालयों के प्रतिभाशाली खिलाड़ी इसमें भाग लेंगे। 57 किलोग्राम भार वर्ग में इस बार कुल 8 उत्कृष्ट बॉक्सर सीधे क्वार्टर फाइनल राउंड में भिड़ेंगे,जिससे मुकाबले बेहद कड़े,रोमांचक और उच्च स्तर के होने की उम्मीद है। प्रतियोगिता में चयनित होने पर विश्वविद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। कुलपति प्रोफेसर श्रीप्रकाश सिंह,अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो.ओ.पी.गुसाईं तथा खेल निदेशक प्रो.जे.पी.मेहता ने पंकज सिंह को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें बॉक्सिंग किट प्रदान कर प्रोत्साहित किया। विश्वविद्यालय की ओर से सहायक निदेशक स्पोर्ट्स मोहित सिंह बिष्ट टीम मैनेजर के रूप में पंकज के साथ रहेंगे। पंकज सिंह ने अपनी मेहनत,अनुशासन और निखरती तकनीक से चयन समितियों को प्रभावित किया। विभाग के शिक्षकों,सहपाठी छात्रों और विश्वविद्यालय समुदाय ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि पंकज का चयन न सिर्फ विभाग बल्कि पूरे विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय है। सभी ने पंकज के शानदार प्रदर्शन और पदक जीतकर लौटने की कामना की। पंकज सिंह का चयन दर्शाता है कि पर्वतीय क्षेत्रों के छात्र भी राष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान मजबूती से बना रहे हैं। खेलो इंडिया-2025 में उनका प्रदर्शन निश्चित रूप से गढ़वाल विश्वविद्यालय की खेल क्षमताओं को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

Check Also
Close