Tuesday 10/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
लोहाघाट विधानसभा में भाजपा से आने लगे अभी से टिकट के दावेदार।एआई टूल्स से एजुकेशन, रिसर्चऔर इंडस्ट्रीज़ में नई संभावनाएंT-20 विश्व कप में भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले जा रहे फाइनल मुक़ाबले में भारत की शानदार बल्लेबाज़ी का आनंद लेते हुए.. मेयर विकास शर्मामहापौर ने बेलेजा ब्यूटी स्कूल का किया शुभारम्भकिच्छा बसंत गार्डन विधानसभा क्षेत्र किच्छा की 26 वर्षीय शांभवी ने यूपीएससी में 46वां स्थान प्राप्त कर एक नया इतिहास रच दिया है। आज डॉ गणेश उपाध्याय ने उनके घर जाकर उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर आशीर्वाद दिया और उनके माता-पिता से कहा कि एकल संतान को अच्छे संस्कार और सोच देने से इस प्रकार की उपलब्धि हासिल कर पूरे देश को एक राह दिखाई ,जो आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक होगी। शांभवी ने पंतनगर कैंपस से इंटरमीडिएट और पंतनगर विश्वविद्यालय से बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। डॉ उपाध्याय ने कहा कि जरूर आपको उत्तराखंड में डीएम बनने के बाद मुख्य सचिव पद आपको मिलेगा, ऐसी हमें विश्वास और भगवान से प्रार्थना करते हैं , अपने साक्षात्कार में शांभवी ने बेबाकी से अपने विचार रखे और आने वाली पीढ़ी को दिशा देने का कार्य किया। विगत वर्ष शांभवी ने 445वीं रैंक प्राप्त कर आईआरएस कैडर प्राप्त किया था, लेकिन उनका लक्ष्य आईएएस बनना था, जिसे उन्होंने तीसरे प्रयास में हासिल कर लिया। इस उपलब्धि से उनके परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनके नाना जी ने कहा कि उन्हें अपनी पोती पर गर्व है। शांभवी ने कहा कि अगर उत्तराखंड उनका कर्म क्षेत्र बनता है, तो वह निश्चित रूप से आपदा प्रबंधन और महिलाओं के अधिकारों के लिए काम करेंगी।
राज्य

समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित अनुसूचित जाति के छात्र/छात्राओं हेतु निःशुल्क कोचिंग योजना

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। समाज कल्याण विभाग ने वर्ष 2025-26 के लिए आर्थिक रूप से कमजोर अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं को सिविल सेवा प्रारम्भिक परीक्षा की तैयारी हेतु निःशुल्क कोचिंग उपलब्ध कराने की योजना शुरू की है। पहले चरण में हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय विश्वविद्यालय,श्रीनगर गढ़वाल और पी.एन.जी.राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय,रामनगर (नैनीताल) को प्रशिक्षण केंद्र के रूप में चुना गया है। कोचिंग अवधि 3 माह निर्धारित की गयी है। अपर समाज कल्याण अधिकारी अनिल सेमवाल ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली अनुसूचित जाति के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर अवसर देना है। उन्होंने कहा कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी और सभी अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए छात्र-छात्राओं को राज्य के किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज/संस्थान में नियमित छात्र होना चाहिए तथा उन्होंने इससे पहले समाज कल्याण विभाग की किसी भी कोचिंग योजना का लाभ न लिया हो। आवेदन के साथ अंकपत्र,आय प्रमाण पत्र,निवास प्रमाण पत्र एवं आवश्यक दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य है। स्नातक स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए न्यूनतम 55% अंक तथा शासनादेश में निर्धारित अन्य शर्तें लागू होंगी। साथ ही आवेदन निर्धारित प्रारूप में समाज कल्याण विभाग के कार्यालय में जमा किए जाएंगे। प्राप्त आवेदनों की मेरिट सूची तैयार कर पात्र छात्रों को चयनित संस्थानों में प्रवेश दिया जाएगा। योजना में छात्र और छात्राओं के लिए 50-50 प्रतिशत सीटें आरक्षित रहेंगी। साथ ही दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए भी अलग से आरक्षण का प्रावधान है। निःशुल्क आवेदन पत्र और योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी समाज कल्याण विभाग की वेबसाइट www.socialwelfare.uk.gov.in पर उपलब्ध है।

Check Also
Close