जिला मुख्यालय मे डग्गामारी से आम जन जीवन खतरे मे

जिला मुख्यालय रुद्रपुर मे सभी मार्गो जैसे रुद्रपुर से दिनेशपुर, गदरपुर, बिलासपुर,रुद्रपुर से किच्छा सभी मार्गो पर डग्गमार वाहन खुलेआम दौड़ते नजरब आते है। कर्यवाही स्वरुप छुटपुट कार्यवाही कर प्रशासन अपनी पीठ थप थपाने मे है। जबकि डग्गमारी अपने चरम पर है डग्गमार सवारी वाहन प्रतिदिन हजारों लोगो की जिंदगी को खतरे मे डाल कर सटासट दौर रहे है आवाम को इंतजार है इस प्रकार के वाहनों पर लगाम लगाने का।
क्या कोई खेल तो नहीं डग्गामार ओवरलोड वाहनों की एंट्री मे
देश प्रदेश मे यातायात नियमों को आम जन की सुरक्षा हेतू ही बनाया गया जिसका उद्देश्य आम जन के जीवन को मुख्य मार्गो पर सुरक्षित रखा जा सके और सभी के लिए एक समान क़ानून हो। और इसके पालन के लिए भी विभाग की तैनाती और जिम्मेदारी तय है।लेकिन बावजूद इसके नियम को लगातार ताक पर रख डग्गामार और ओवरलोड वाहन जिला मुखायलय से चारो तरफ दौड़ते दिख रहे है जो किसी बड़े खेल की ओर इशारा करता है।
घटनाओ पर जिम्मेदारी हो तय
जिस प्रकार उधम सिंह नगर मे पिछले कुछ वर्षो मे सडक दुर्घटनाओ का ग्राफ बड़ा है और उसमे जान गवाने वालो की संख्या मे भी इजाफा हुआ है लगता है इससे जिला प्रशासन ने अभी तक कोई बड़ी सीख नहीं ली है क्योंकि अभी तक डग्गामार वाहन हो या ओवर लोड वाहन इन पर पूर्णतया अंकुश नहीं लग पाया है।महज कुछ एक गाड़ियों पर कर्यवाही कर ही विभागों द्वारा अपनी पीठ थपथपाने की कोशिश की जा रही है।ऐसे मे यदि कोई बड़ा सडक हादसा जिले की सड़को पर होता है तो किसकी जिम्मेदारी तय होंगी। या सिर्फ मुआवजे भर से किसी की मांग का सिंदूर और घर का चिराग और बाप का साया वापिस आ पायेगा।
