Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

अफसर बिटिया कार्यक्रम में गूंजा बेटियों के सशक्तिकरण का संदेश


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। विकासखंड पाबों के राजकीय इंटर कॉलेज ढ़िक्वाली में मंगलवार को आयोजित अफसर बिटिया कार्यक्रम बेटियों के उत्साह,आत्मविश्वास और उज्ज्वल भविष्य का प्रेरक मंच बन गया। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र रावत ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को भारतीय संविधान,बालिकाओं के अधिकार,नंदा गौरा योजना,बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। विशेषज्ञ वक्ताओं ने बालिकाओं को उनके अधिकारों,सुरक्षा,शिक्षा और करियर अवसरों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में निबंध और पेंटिंग प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया,जिसमें छात्राओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया। सीनियर वर्ग निबंध प्रतियोगिता में साक्षी प्रथम,आरुषि द्वितीय,आरुषि कठैत तृतीय,जूनियर वर्ग पेंटिंग प्रतियोगिता में कशिश प्रथम,महिमा द्वितीय,नेहा रावत तृतीय,इन प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए स्कूल प्रबंधन ने उन्हें प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी चंद्रकांता काला ने कहा बेटी ही परिवार और राष्ट्र की वास्तविक शक्ति है। अफसर बिटिया कार्यक्रम का उद्देश्य बेटियों में नेतृत्व क्षमता,आत्मविश्वास और निर्णय लेने की योग्यता विकसित करना है,ताकि वे भविष्य में प्रशासनिक सेवाओं,उच्च शिक्षा और प्रतिस्पर्धी क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभा सकें। उन्होंने कहा कि बालिकाओं को शिक्षित,सुरक्षित और स्वावलंबी बनाने की दिशा में ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे। कार्यक्रम में सहायक समाज कल्याण अधिकारी ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न छात्रवृत्तियों,छात्रावास योजनाओं और आर्थिक सहायता कार्यक्रमों को विस्तार से समझाया। उन्होंने छात्राओं को इन योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने का आग्रह किया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य नूतन बड़थ्वाल,डॉ.टीना गंभीर,सहायक समाज कल्याण अधिकारी प्रिया उपाध्याय,विद्यालय स्टाफ,शिक्षक/कर्मचारी और बड़ी संख्या में बालिकाएं उपस्थित रहीं। सभी ने मिलकर बेटियों को सपनों की ओर बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

Check Also
Close