Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

लोकतांत्रिक मूल्यों का जीवंत मंच- हिमवंत कवि चंद्र कुंवर बर्तवाल पीजी कॉलेज में युवा संसद का सशक्त आयोजन

चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। हिमवंत कवि चंद्र कुंवर बर्तवाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नागनाथ पोखरी चमोली में आज राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा युवा संसद 2025 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक कार्यप्रणाली,संसदीय परंपराओं और तार्किक अभिव्यक्ति की क्षमता को विकसित करना रहा। राजनीति विज्ञान विषय के नोडल अधिकारी डॉ.रामानंद उनियाल ने बताया कि युवा संसद का गठन बिल्कुल लोकसभा की कार्यप्रणाली के अनुरूप किया गया। सदन में लोकसभा अध्यक्ष के रूप में कु.वर्षा,प्रधानमंत्री के रूप में कु.अर्चना,गृहमंत्री शिवम,वित्त मंत्री,शिक्षा व स्वास्थ्य मंत्री के अलावा एक मजबूत विपक्ष का गठन किया गया। विपक्ष पक्ष का नेतृत्व आदर्श तथा उपनेता प्रतिपक्ष कु.अंजलि ने किया। संसद की कार्यवाही का आरंभ वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से हुआ। इसके पश्चात् सदन के नव-चयनित सदस्यों को औपचारिक रूप से शपथ ग्रहण कराई गई। प्रधानमंत्री ने अपने मंत्रिमंडल का परिचय कराते हुए सरकार की प्राथमिकताओं और विकास योजनाओं की रूपरेखा सदन के सामने रखी। प्रश्नकाल में विपक्ष की ओर से आदर्श ने पुलवामा हमले में खुफिया तंत्र की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए तथा बढ़ते आतंकी हमलों पर सरकार से विस्तृत जानकारी मांगी। सरकार ने जवाब देते हुए ऑपरेशन सिंदूर,सैनिकों के मनोबल को बढ़ाने एवं राष्ट्रीय सुरक्षा में आधुनिक तकनीक के उपयोग का उल्लेख किया। विपक्ष ने इसके बाद शिक्षा की गुणवत्ता,बढ़ते सड़क हादसे,खेल सुविधाओं की कमी,स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति,शिक्षा टैक्स,युवाओं के लिए रोजगार तथा जंगली जानवरों के आतंक जैसे कई ज्वलंत मुद्दों पर सरकार को कठघरे में खड़ा किया। खेलो भारत-खेलो गांव,सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने की योजना,शिक्षा पर शून्य प्रतिशत GST,NEP 2020 के माध्यम से नई शिक्षा व्यवस्थाएं,निःशुल्क शिक्षा व छात्रवृत्ति योजनाएं तथा जंगली जानवरों से सुरक्षा के लिए GIS मैपिंग,नाइट विज़न कैमरों व राहत राशि स्वीकृति की विस्तृत योजना प्रस्तुत की। प्रधानमंत्री ने साथ ही सरकार की उपलब्धियों में व्यापक स्तर पर CCTV कैमरों का उपयोग,राष्ट्रीय सुरक्षा में अत्याधुनिक तकनीक का प्रयोग,वैश्विक मंचों पर भारत की प्रभावशाली भूमिका का भी उल्लेख किया और विपक्ष पर राष्ट्रीय आपदा के समय विदेश भ्रमण का कटाक्ष भी किया। मुख्य शास्ता डॉ.संजीव कुमार जुयाल ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि युवा संसद विद्यार्थियों को वास्तविक लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं से जोड़ती है। जंगली जानवरों से सुरक्षा से जुड़े प्रश्न का उत्तर देते हुए उन्होंने पोखरी क्षेत्र में भालुओं के बढ़ते आतंक पर विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी। प्राचार्या प्रो.रीटा शर्मा ने सदन की अध्यक्ष कु.वर्षा की शांत,अनुशासित एवं प्रभावी संचालन क्षमता की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में महिलाएं सुरक्षित,सशक्त और तेजी से आगे बढ़ रही हैं-जिसका स्पष्ट उदाहरण युवा संसद में महिलाओं की शानदार भागीदारी है। उन्होंने विपक्ष की उपनेता कु.अंजलि,शिवम और साक्षी के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विशेष बधाई भी दी। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ.शाजिया सिद्दीकी , डॉ जगजीत सिंह एवं सभी प्राध्यापक,शिक्षणेत्तर कर्मचारी,छात्रसंघ अध्यक्ष आकाश चमोला तथा कॉलेज के सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। युवा संसद का यह आयोजन कॉलेज परिसर में लोकतांत्रिक चेतना,संवाद क्षमता और नेतृत्व गुणों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बनकर उभरा।

Check Also
Close