Thursday 25/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग
राज्य

केबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत को सिल्वर एलिफेंट अवॉर्ड मिलने पर बार एसोसिएशन श्रीनगर में हर्ष और गौरव का क्षण


श्रीनगर गढ़वाल। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा स्काउट्स एंड गाइड्स के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान सिल्वर एलिफेंट अवॉर्ड से उत्तराखंड सरकार के केबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत को सम्मानित किए जाने पर श्रीनगर के विधि समुदाय में हर्ष की लहर दौड़ गई है। बार काउंसिल ऑफ उत्तराखण्ड के सदस्य अर्जुन सिंह भण्डारी तथा बार एसोसिएशन श्रीनगर के संरक्षक अनूप पांथरी ने इस उपलब्धि पर अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे राज्य के लिए गौरव का क्षण बताया। बार एसोसिएशन श्रीनगर के संरक्षक अनूप पांथरी ने कहा कि शिक्षा,स्वास्थ्य और सहकारिता जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में डॉ.धन सिंह रावत द्वारा किए गए सुधारात्मक और जनहितकारी कार्यों का प्रत्यक्ष लाभ आम जनता तक पहुंचा है। उन्होंने कहा राज्यपाल द्वारा डॉ.धन सिंह रावत को सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया जाना उनके निरंतर समर्पण,सामाजिक सेवा और उत्कृष्ट नेतृत्व का प्रतीक है। यह पूरा क्षेत्र उनके इस सम्मान पर गर्व महसूस कर रहा है। बंगाल विधानसभा चुनाव में अहम जिम्मेदारी मिलने पर भी जताई खुशी,बार एसोसिएशन के सदस्यों ने भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा आगामी बंगाल विधानसभा चुनाव में डॉ.रावत को राढ़बंगा क्षेत्र की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने पर भी हार्दिक शुभकामनाएं दीं और विश्वास व्यक्त किया कि वे अपने कुशल नेतृत्व से पार्टी को मजबूत आधार प्रदान करेंगे। बार काउंसिल सदस्य अर्जुन सिंह भण्डारी ने कहा कि यह सम्मान न केवल डॉ.रावत की व्यक्तिगत उपलब्धि है,बल्कि उत्तराखंड की सामाजिक-शैक्षिक प्रगति का भी सम्मान है। विधि समुदाय ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल एवं भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व का इस सम्मानजनक निर्णय के लिए आभार व्यक्त किया। खुशी प्रकट करने वाले सदस्यों में अध्यक्ष प्रमेश चंद्र जोशी,पूर्व अध्यक्ष दीपक भण्डारी,पूर्व महासचिव विकास पंत,सचिव ब्रह्मानंद भट्ट,सह सचिव देवी प्रसाद खरे,पूर्व उपाध्यक्ष विवेक जोशी,पूर्व सह सचिव प्रदीप मैठाणी,आनंद सिंह बुटोला,सुनीता भण्डारी,बलबीर सिंह रौतेला,राजेश जैन,ओम प्रकाश मैठाणी,परमानंद मैठाणी,कोषाध्यक्ष सुबोध भट्ट,सुरेन्द्र सिंह रौथाण सहित अनेक अधिवक्ता शामिल रहे।

Check Also
Close