Thursday 25/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग
राज्य

आईआईएम बोधगया में उत्तराखंड के पंचायत नेतृत्व का परचम


श्रीनगर गढ़वाल। पंचायती राज प्रणाली को सुदृढ़ करने और स्थानीय शासन को आधुनिक प्रबंधन कौशलों से लैस करने की दिशा में उत्तराखंड ने एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। निदेशालय पंचायतीराज उत्तराखण्ड द्वारा 24 नवम्बर से 28 नवम्बर 2025 तक इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) बोधगया बिहार में आयोजित लीडरशिप एंड मैनेजमेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम में प्रदेश के चुनिंदा पंचायत प्रतिनिधि प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इस प्रतिष्ठित प्रशिक्षण कार्यक्रम में विकास खण्ड खिर्सू के ब्लॉक प्रमुख अनिल भण्डारी उत्तराखंड की ओर से प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। उनकी सहभागिता न केवल खिर्सू ब्लॉक के लिए गर्व का विषय है,बल्कि यह पूरे पहाड़ी क्षेत्र के लिए नई सोच और नए विकास दृष्टिकोण का परिचायक भी है। आईआईएम बोधगया में आयोजित यह कार्यक्रम पंचायत प्रतिनिधियों को आधुनिक शासन व्यवस्था की मांगों के अनुरूप प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया है। कार्यक्रम में समकालीन नेतृत्व कला और व्यवहार,प्रभावी जनशासन एवं निर्णय-निर्माण कौशल,वित्तीय प्रबंधन,ग्रामीण योजनाओं की मॉनिटरिंग,ई-गवर्नेंस,सामुदायिक सहभागिता,और नवाचार मॉडल जैसे विषयों पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आईआईएम के विशेषज्ञ प्रोफेसरों द्वारा संचालित यह प्रशिक्षण प्रतिनिधियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लागू सफल मॉडलों की समझ भी प्रदान करता है। खिर्सू ब्लॉक प्रमुख अनिल भण्डारी उन चुनिंदा प्रतिनिधियों में शामिल हैं जिन्हें प्रशासनिक क्षमता,जनसरोकार,पारदर्शिता एवं नेतृत्व शैली के आधार पर चयनित किया गया है। वे प्रशिक्षण के दौरान उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों की चुनौतियों,स्थानीय अर्थव्यवस्था की वास्तविक आवश्यकताओं और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के अनुभवों को अन्य राज्यों के विशेषज्ञों के साथ साझा कर रहे हैं। अनिल भण्डारी ने कहा आईआईएम में सीखने का यह अवसर हमारे पूरे ब्लॉक के लिए प्रेरक है। प्राप्त ज्ञान को हम अपने क्षेत्र में विकास योजनाओं को अधिक पारदर्शी,तेज और परिणामोन्मुख बनाने में उपयोग करेंगे। विशेषकर युवाओं,महिलाओं और वंचित समुदायों के लिए नई पहल को गति मिलेगी। श्रीनगर विधानसभा के क्षेत्रीय विधायक एवं उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने आईआईएम बोधगया में उत्तराखंड के पंचायत प्रतिनिधियों की भागीदारी को ऐतिहासिक बताते हुए कहा पंचायती राज की मजबूती ही राज्य के विकास की बुनियाद है। हमारे पंचायत प्रतिनिधि यदि आधुनिक नेतृत्व और प्रबंधन कौशल सीखकर लौटते हैं,तो इसका सीधा लाभ गांवों की प्रगति को मिलेगा। खिर्सू ब्लॉक प्रमुख अनिल भण्डारी जैसे युवा और सक्रिय जनप्रतिनिधियों का ऐसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होना पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पारदर्शी,तकनीक आधारित और जनसरोकार केंद्रित पंचायत व्यवस्था के निर्माण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। आईआईएम बोधगया में प्रशिक्षण का हिस्सा बनने पर ब्लॉक प्रमुख अनिल भण्डारी ने उत्तराखंड सरकार और कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत के प्रति विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा मैं उत्तराखंड सरकार के मुख्यमंत्री तथा कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत का हृदय से धन्यवाद करता हूं,जिन्होंने हमें ऐसा उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर प्रदान किया। यह अवसर न केवल व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए महत्वपूर्ण है,बल्कि इससे खिर्सू ब्लॉक के विकास को भी नई दिशा मिलेगी। प्रशिक्षण में भाग ले रहे प्रतिनिधियों की प्रतिबद्धता और पर्वतीय चुनौतियों की समझ की आईआईएम विशेषज्ञों ने भी सराहना की है। यह कार्यक्रम निःसंदेह उत्तराखंड के पंचायत शासन को नई दिशा देने वाला साबित होगा और आने वाले वर्षों में इसके सकारात्मक परिणाम गांव-गांव,वार्ड-वार्ड तक दिखाई देंगे।

Check Also
Close