Tuesday 10/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
लोहाघाट विधानसभा में भाजपा से आने लगे अभी से टिकट के दावेदार।एआई टूल्स से एजुकेशन, रिसर्चऔर इंडस्ट्रीज़ में नई संभावनाएंT-20 विश्व कप में भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले जा रहे फाइनल मुक़ाबले में भारत की शानदार बल्लेबाज़ी का आनंद लेते हुए.. मेयर विकास शर्मामहापौर ने बेलेजा ब्यूटी स्कूल का किया शुभारम्भकिच्छा बसंत गार्डन विधानसभा क्षेत्र किच्छा की 26 वर्षीय शांभवी ने यूपीएससी में 46वां स्थान प्राप्त कर एक नया इतिहास रच दिया है। आज डॉ गणेश उपाध्याय ने उनके घर जाकर उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर आशीर्वाद दिया और उनके माता-पिता से कहा कि एकल संतान को अच्छे संस्कार और सोच देने से इस प्रकार की उपलब्धि हासिल कर पूरे देश को एक राह दिखाई ,जो आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक होगी। शांभवी ने पंतनगर कैंपस से इंटरमीडिएट और पंतनगर विश्वविद्यालय से बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। डॉ उपाध्याय ने कहा कि जरूर आपको उत्तराखंड में डीएम बनने के बाद मुख्य सचिव पद आपको मिलेगा, ऐसी हमें विश्वास और भगवान से प्रार्थना करते हैं , अपने साक्षात्कार में शांभवी ने बेबाकी से अपने विचार रखे और आने वाली पीढ़ी को दिशा देने का कार्य किया। विगत वर्ष शांभवी ने 445वीं रैंक प्राप्त कर आईआरएस कैडर प्राप्त किया था, लेकिन उनका लक्ष्य आईएएस बनना था, जिसे उन्होंने तीसरे प्रयास में हासिल कर लिया। इस उपलब्धि से उनके परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनके नाना जी ने कहा कि उन्हें अपनी पोती पर गर्व है। शांभवी ने कहा कि अगर उत्तराखंड उनका कर्म क्षेत्र बनता है, तो वह निश्चित रूप से आपदा प्रबंधन और महिलाओं के अधिकारों के लिए काम करेंगी।
राज्य

रघुनाथ कीर्ति ने महंत इंद्रेश अस्पताल को दिया 80 यूनिट रक्त

देवप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर में भगवान् बिरसा मुंडा की जयंती पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। 80 यूनिट रक्त एकत्र कर श्री महंत अस्पताल देहरादून को दिया गया। रक्तदान का शुभारंभ निदेशक प्रो.पीवीबी सुब्रह्मण्यम ने रक्तदान कर किया। कार्यक्रम का संयोजन एनएसएस इकाई के तत्त्वावधान में एनएनएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ.सुरेश शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। परिसर के छात्रों,अध्यापकों तथा छात्रों ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र वितरित करते हुए निदेशक प्रो.सुब्रह्मण्यम ने कहा कि एक स्वस्थ व्यक्ति साल में चार बार रक्त दे सकता है। यह किसी के दबाव में किया जाने वाला कार्य नहीं,बल्कि स्वत:स्फूर्त प्रेरणा और सेवा भाव है। एक बार रक्त देने के बाद फिर से खून बन जाता है। इससे नुकसान नहीं,फायदा ही होता है। उन्होंने कहा कि श्रीमहंत अस्पताल के साथ परिसर के कर्मचारियों और छात्रों की स्वास्थ्य जांच और चिकित्सा को लेकर परिसर की ओर से एमओयू किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजन में एचडीएफसी बैंक परिवर्तन ने मुख्य भूमिका निभाई। इस अवसर पर एचडीएफसी से धर्मेन्द्र सिंह रावत,भुवनेश कुमार सिंह,रोहित शर्मा,अमित कुमार,सोहन सिंह तथा श्रीमहंत इंद्रेश अस्पताल से मोहित चावला,दामिनी रावत और कविता आदि उपस्थित थे।

Check Also
Close