Tuesday 10/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
लोहाघाट विधानसभा में भाजपा से आने लगे अभी से टिकट के दावेदार।एआई टूल्स से एजुकेशन, रिसर्चऔर इंडस्ट्रीज़ में नई संभावनाएंT-20 विश्व कप में भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले जा रहे फाइनल मुक़ाबले में भारत की शानदार बल्लेबाज़ी का आनंद लेते हुए.. मेयर विकास शर्मामहापौर ने बेलेजा ब्यूटी स्कूल का किया शुभारम्भकिच्छा बसंत गार्डन विधानसभा क्षेत्र किच्छा की 26 वर्षीय शांभवी ने यूपीएससी में 46वां स्थान प्राप्त कर एक नया इतिहास रच दिया है। आज डॉ गणेश उपाध्याय ने उनके घर जाकर उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर आशीर्वाद दिया और उनके माता-पिता से कहा कि एकल संतान को अच्छे संस्कार और सोच देने से इस प्रकार की उपलब्धि हासिल कर पूरे देश को एक राह दिखाई ,जो आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक होगी। शांभवी ने पंतनगर कैंपस से इंटरमीडिएट और पंतनगर विश्वविद्यालय से बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। डॉ उपाध्याय ने कहा कि जरूर आपको उत्तराखंड में डीएम बनने के बाद मुख्य सचिव पद आपको मिलेगा, ऐसी हमें विश्वास और भगवान से प्रार्थना करते हैं , अपने साक्षात्कार में शांभवी ने बेबाकी से अपने विचार रखे और आने वाली पीढ़ी को दिशा देने का कार्य किया। विगत वर्ष शांभवी ने 445वीं रैंक प्राप्त कर आईआरएस कैडर प्राप्त किया था, लेकिन उनका लक्ष्य आईएएस बनना था, जिसे उन्होंने तीसरे प्रयास में हासिल कर लिया। इस उपलब्धि से उनके परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनके नाना जी ने कहा कि उन्हें अपनी पोती पर गर्व है। शांभवी ने कहा कि अगर उत्तराखंड उनका कर्म क्षेत्र बनता है, तो वह निश्चित रूप से आपदा प्रबंधन और महिलाओं के अधिकारों के लिए काम करेंगी।
राज्य

गंगा संरक्षण कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें अधिकारी–सीडीओ

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। विकास भवन स्थित वीसी कक्ष में मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में गंगा संरक्षण से जुड़े कार्यों,नगर निकायों की स्वच्छता व्यवस्था,औद्योगिक प्रदूषण नियंत्रण,सॉलिड वेस्ट प्रबंधन तथा मेडिकल वेस्ट निस्तारण की विस्तृत समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कार्यों की प्रगति रिपोर्ट समयबद्ध रूप से प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। गुरुवार को आयोजित बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने नगर निगम कोटद्वार एवं उद्योग विभाग को निर्देश दिए गए कि नदियों को प्रदूषित कर रहे उद्योगों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। ग्रामीण बाजारों/कस्बों एवं विकासखण्ड स्तर पर स्थापित कॉम्पेक्टर मशीनों के संचालन हेतु पर्याप्त सफाई कर्मियों की नियुक्ति के लिए जिला पंचायत को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। बैठक में बताया गया कि सफाई कर्मियों की नियुक्ति संबंधी टेंडर 9 दिसम्बर 2025 को खुलना प्रस्तावित है। नगर पंचायत सतपुली में नाला टैपिंग कार्य के लिए पेयजल निगम कोटद्वार द्वारा 21 करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार कर उच्च स्तर पर प्रेषित कर दी गयी है। मुख्य विकास अधिकारी ने नगर निकायों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कूड़ा वाहनों में स्थापित जीपीएस प्रणाली एवं लॉगबुक के माध्यम से वाहनों की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। ग्रामीण क्षेत्रों से कूड़ा संग्रहण के लिए उपलब्ध वाहनों एवं उनके निर्धारित रूट की सतत मॉनिटरिंग के लिए सभी खण्ड विकास अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। ग्राम स्तर पर सूखे एवं गीले कूड़े के पृथकीकरण को प्रभावी बनाने हेतु ग्राम विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि ग्राम पंचायत स्तर पर बैठकों का आयोजन कर कूड़े के पृथकीकरण,भंडारण एवं निर्धारित स्थलों पर डालने की प्रक्रिया के संबंध में जन-जागरूकता सुनिश्चित करें। वहीं ग्रामीण बाजारों/कस्बों में व्यापारियों को कूड़ा निस्तारण एवं स्वच्छता के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए खण्ड विकास अधिकारियों को व्यापार मंडलों के साथ बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए गए। मेडिकल वेस्ट प्रबंधन की समीक्षा के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने सीएमओ को निर्देश दिया कि जनपद के सभी स्वास्थ्य संस्थानों से निकलने वाले मेडिकल वेस्ट का वैज्ञानिक पद्धति से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। बैठक में यह भी अवगत कराया गया कि प्राप्त पूर्व निर्देशों के क्रम में गंगा उत्सव का सफल आयोजन किया गया। बैठक में जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर,अधिशासी अभियंता जल निगम पौड़ी नवनीत कटारिया,एसडीओ फॉरेस्ट लक्की शाह,पीएम स्वजल दीपक रावत सहित अन्य नगर निकायों के अधिकारी,विभिन्न विभागों के अधिशासी अभियंता तथा सभी खण्ड विकास अधिकारी वर्चुअली उपस्थित रहे।

Check Also
Close