Thursday 25/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग
राज्य

संघ शताब्दी वर्ष पर श्रीनगर में शुरू हुआ विराट गृह-सम्पर्क अभियान


श्रीनगर गढ़वाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में समाज जीवन को जागृत और सशक्त बनाने के उद्देश्य से श्रीनगर नगर में विराट गृह-सम्पर्क अभियान की शुरुआत की गई। महावीर बस्ती और सुभाष बस्ती से प्रारंभ हुए इस अभियान में स्वयंसेवकों ने घर-घर पहुंचकर संघ की कार्ययोजना,समाजोपयोगी गतिविधियों और शताब्दी वर्ष के उद्देश्यों की विस्तृत जानकारी दी। अभियान के दौरान स्वयंसेवकों ने प्रत्येक परिवार को संघ के पंच परिवर्तन सामाजिक समरसता,पर्यावरण संरक्षण,नागरिक कर्तव्य,स्व-बोध व्यक्तित्व विकास,कुटुंब प्रबोधन की अवधारणा से परिचित कराया। उन्होंने कहा कि शताब्दी वर्ष केवल कार्यक्रमों का उत्सव नहीं,बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का संकल्प है। इन पांच बिंदुओं के माध्यम से संघ आने वाले वर्षों में सामाजिक बदलाव,पर्यावरणीय संवेदनशीलता तथा कर्तव्यनिष्ठ नागरिकता को बढ़ावा देने की दिशा में कार्यरत है। स्वयंसेवकों ने परिवारों से मुखातिब होते हुए संघ के चल रहे राष्ट्रसेवा कार्यों शिक्षा सहायता,पर्यावरण-संरक्षण गतिविधियां,आपदा राहत,ग्रामीण विकास पहल,स्वास्थ्य एवं संस्कार कार्यक्रम की भी जानकारी साझा की। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि संघ का ऐसा संवाद समाज के भीतर विश्वास,सद्भाव और सहयोग की भावना को और मजबूत करता है। संघ का यह गृह-सम्पर्क अभियान 16 नवंबर से 14 दिसंबर 2025 तक चलेगा। इस दौरान जिले के हर गांव,हर वार्ड और प्रत्येक घर तक पहुंचने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। स्वयंसेवक जनता के बीच प्रत्यक्ष संवाद के माध्यम से समाज को जोड़ने और राष्ट्रीय चेतना को सुदृढ़ करने का कार्य करेंगे। अभियान के शुभारंभ अवसर पर विभाग प्रचारक राहुल,विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य मुकेश मैठाणी,पूर्व दायित्वधारी राज्य मंत्री अतर सिंह असवाल,जिला महामंत्री गणेश भट्ट,श्रीनगर मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल,आशीष उनियाल सहित अनेक स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Check Also
Close