Thursday 25/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग
राज्य

सर्व इंडिया इंटर कॉलेज रोशनपुर में ” प्रथम विज्ञान व प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग ” का आयोजन

गदरपुर । उत्तराखंड राज्य विज्ञान शिक्षा व प्रौद्योगिकी परिषद( यूकास्ट) के निर्देशानुसार “प्रथम विज्ञान व प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग” का आयोजन सर्व इंडिया इंटर कॉलेज रोशनपुर में प्रकाश शर्मा, सतपाल सिंह,अंजली जगाती शाह व डॉ संदीप कुमार पाण्डेय ने संयुक्त रूप से माॅ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता के अंतर्गत विकास खंड गदरपुर के समस्त राजकीय व अशासकीय विद्यालयों से एक-एक छात्र ने प्रतिभाग किया जिसमें क्रमशः पायल (रा.उ.मा.वि. जगदीशपुर),भावना बिनोली( सर्व इंडिया इंटर कॉलेज रोशनपुर),हर्ष पाल( विश्वास रेड रोज दिनेशपुर) व रितिक (ए.एन.के.इंटर कॉलेज गूलरभोज) ने प्रथम,द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता को लेकर प्रतिभागियों में काफी उत्साह रहा। ब्लॉक समन्वयक सतपाल जी ने सम्बोधन में बताया कि प्रतियोगिताएं बच्चों में सीखने व प्रगति का माध्यम होती हैं। अंजली जगाती शाह ने बताया कि विज्ञान प्रतियोगिताएं बच्चों में नवाचार की प्रवृत्ति को जन्म देती हैं। कार्यक्रम प्रभारी व संचालक डॉ संदीप कुमार पाण्डेय ने अपने सम्बोधन में बच्चों को बताया कि उपरोक्त कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण व नवाचार की भावना के साथ- साथ वैश्विक चुनौतियों के समाधान हेतु युवाओं को प्रेरित करना है। इस दौरान सुरेश प्रजापति,दीपक शर्मा,रवि विश्वकर्मा,निर्मल रानी,शीबा परवीन,महेश सिंह,अमित कुमार,सुरेंद्र सिंह यादव के सहित अन्य विद्यालयों के मार्गदर्शक शिक्षक व प्रतिभागी छात्र- छात्र-छात्राए उपस्थित रहे ।

Check Also
Close