Tuesday 10/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
लोहाघाट विधानसभा में भाजपा से आने लगे अभी से टिकट के दावेदार।एआई टूल्स से एजुकेशन, रिसर्चऔर इंडस्ट्रीज़ में नई संभावनाएंT-20 विश्व कप में भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले जा रहे फाइनल मुक़ाबले में भारत की शानदार बल्लेबाज़ी का आनंद लेते हुए.. मेयर विकास शर्मामहापौर ने बेलेजा ब्यूटी स्कूल का किया शुभारम्भकिच्छा बसंत गार्डन विधानसभा क्षेत्र किच्छा की 26 वर्षीय शांभवी ने यूपीएससी में 46वां स्थान प्राप्त कर एक नया इतिहास रच दिया है। आज डॉ गणेश उपाध्याय ने उनके घर जाकर उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर आशीर्वाद दिया और उनके माता-पिता से कहा कि एकल संतान को अच्छे संस्कार और सोच देने से इस प्रकार की उपलब्धि हासिल कर पूरे देश को एक राह दिखाई ,जो आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक होगी। शांभवी ने पंतनगर कैंपस से इंटरमीडिएट और पंतनगर विश्वविद्यालय से बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। डॉ उपाध्याय ने कहा कि जरूर आपको उत्तराखंड में डीएम बनने के बाद मुख्य सचिव पद आपको मिलेगा, ऐसी हमें विश्वास और भगवान से प्रार्थना करते हैं , अपने साक्षात्कार में शांभवी ने बेबाकी से अपने विचार रखे और आने वाली पीढ़ी को दिशा देने का कार्य किया। विगत वर्ष शांभवी ने 445वीं रैंक प्राप्त कर आईआरएस कैडर प्राप्त किया था, लेकिन उनका लक्ष्य आईएएस बनना था, जिसे उन्होंने तीसरे प्रयास में हासिल कर लिया। इस उपलब्धि से उनके परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनके नाना जी ने कहा कि उन्हें अपनी पोती पर गर्व है। शांभवी ने कहा कि अगर उत्तराखंड उनका कर्म क्षेत्र बनता है, तो वह निश्चित रूप से आपदा प्रबंधन और महिलाओं के अधिकारों के लिए काम करेंगी।
राज्य

शक्तिफार्म नगर पालिका अध्यक्ष के वृद्ध महिला ने लगाई न्याय की गुहार

शक्ति फार्म नगर पालिका अध्यक्ष सुमित मंडल के पास एक वृद्ध महिला भगवती अपनी समस्या को लेकर पहुंची महिला ने बताया कि सुभाष चौहान नाम का एक व्यक्ति मुझे एक लाख 70 हजार रुपए लेकर गया था जिसको चौथा साल चल रहा है उसने मुझे एक महीने के लिए पैसे मांगे थे और अपनी परेशानी बताई थी मैंने उसकी परेशानी को देखते हुए एक लाख 70 हजार रुपए उधर दे दिए थे लेकिन अब सुभाष चौहान नाम का व्यक्ति मुझे पैसे वापस नहीं कर रहा है उसको मैंने पैसे चेक के माध्यम से दिए थे पैसे ना देने पर मैंने काफी इंतजार किया और बाद में मैंने उसके खिलाफ कोर्ट में कैसे कर दिया महिला ने बताया कि पुलिस भी मेरी इसमें कोई मदद नहीं कर रही है मेरे बेटे का एक्सीडेंट हुआ था जिसमें उसके पैरों के अंदर रोड और प्लेट पड़ी हुई है उसके ऑपरेशन के लिए मुझे पैसों की सख्त आवश्यकता है लेकिन सुभाष चौहान नाम का व्यक्ति मुझे पैसे नहीं दे रहा है तो वही उपस्थित नगर पालिका अध्यक्ष सुमित मंडल ने सहानुभूति जताते हुए कहा कि केस कोर्ट में चल रहा है लेकिन फिर भी हम बात करने के बाद आपकी मदद करेंगे आप चिंता ना करें।

Check Also
Close