Thursday 25/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग
राज्य

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व जिला परिवीक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ जागरुकता शिविर

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। डीएवी इंटर कॉलेज पौड़ी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और जिला परिवीक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बाल संरक्षण कानून,पॉक्सो अधिनियम 2012,गुड टच-बैड टच,यौन दुर्व्यवहार के दुष्प्रभाव,दुर्व्यवहार की रोकथाम तथा शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया पर की जानकारी छात्र-छात्राओं को दी गयी। शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सहायक विधिक प्रतिरक्षा अधिवक्ता विनोद कुमार द्वारा छात्र-छात्राओं को विस्तृत जानकारी दी गयी। उन्होंने बच्चों को बताया कि किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक स्थिति में कैसे सुरक्षित रहें,जोखिमपूर्ण परिस्थितियों को कैसे पहचानें तथा शिकायत दर्ज करने के लिए कौन-कौन से माध्यम उपलब्ध हैं। इसके अलावा छात्र-छात्राओं को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098,नालसा का टोल-फ्री नंबर 15100 तथा जिला बाल संरक्षण इकाई,बाल कल्याण समिति,किशोर न्याय बोर्ड सहित बाल संरक्षण एवं सहायता तंत्र की भूमिका और उपलब्ध सेवाओं के बारे में भी जागरुक किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य बालेश्वर प्रसाद,विधि सह परिवीक्षा अधिकारी अनिल डेविड,बाल कल्याण समिति सदस्य गंगोत्री नेगी,चाइल्ड हेल्पलाइन केस वर्कर पूजा नेगी सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Check Also
Close