Thursday 24/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
महिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ1200 नशीले कैप्सूल के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 462 ग्राम मनःप्रभावी औषधि बरामदकिच्छा। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ रुद्रपुर और कोतवाली किच्छा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक व्यक्ति को 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद कैप्सूल का कुल वजन करीब 462 ग्राम बताया गया है। पुलिस के अनुसार बरामद मात्रा वाणिज्यिक श्रेणी में आती है।पुलिस के मुताबिक 23 सितंबर को क्षेत्राधिकारी एएनटीएफ प्रशांत कुमार के पर्यवेक्षण में एएनटीएफ रुद्रपुर और किच्छा पुलिस की टीम दरऊ चौकी क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वीरूनगला जाने वाले रास्ते पर मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल बरामद हुए।पुलिस ने आरोपी की पहचान 40 वर्षीय छोटे खां पुत्र शोहराब खान, निवासी ईश्वरीपुर, थाना शीशगढ़, जिला बरेली के रूप में की है। उसके पास से कैप्सूल के अलावा एक पैशन मोटरसाइकिल, 650 रुपये नकद और एक वीवो मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली किच्छा में धारा 8/22/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।क्लिनिक की आड़ में नशीले कैप्सूल बेचने का आरोपपुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कैप्सूल किच्छा निवासी अनीस अहमद से प्राप्त करता था और नशे के आदी युवकों को बेचता था। पूछताछ में टांडा बहेड़ी क्षेत्र में क्लिनिक की आड़ में प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलों के कारोबार की जानकारी भी सामने आने की बात पुलिस ने कही है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई। पुलिस का कहना है कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।नियमितीकरण और नियुक्ति की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी पुनःधरने परमुख्यमंत्री ने हल्दी घेरा खटीमा में 722.76 लाख की लागत से नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण एवं 10884.28 लाख की 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।कपड़ों के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये के नुकसान की आशंकाहल्द्वानी। भोलेनाथ गार्डन में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मकान की दूसरी मंजिल पर बने कपड़ों के गोदाम से अचानक धुएं का गुबार उठने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखा कपड़ों का सामान धू-धूकर जलने लगा। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ जुट गई।सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गोदाम गली के भीतर होने के कारण दमकल कर्मियों को आग तक पहुंचने और राहत-बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। फायर कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) गौरव किरार भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग से गोदाम में रखा कपड़ों का काफी सामान जलकर राख हो गया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है। आग की घटना के चलते आसपास के क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।सितारगंज महिला ग्राम प्रधान पर आरोपों को लेकर प्रधान संघ का विरोधउत्तराखंड युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर आयोजित, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश​रामनगर।उत्तराखंड युवा कांग्रेस द्वारा तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक एवं प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। शिविर में राज्य भर से युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।​कार्यकर्ताओं को वैचारिक, रणनीतिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में दिल्ली से आई तीन सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में मार्गदर्शन प्रदान किया।​शिविर के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और युवा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।​प्रदेश कांग्रेस के उपनेता भुवन कापड़ी और विधायक काजी निजामुद्दीन ने युवाओं को जन-मुद्दों पर संघर्ष करने और जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत करने का आह्वान किया।​प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और गुरदीप सप्पल ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए और संगठन की भावी रणनीति साझा की।​प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक और प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी ने कहा कि तीन दिनों के इस गहन प्रशिक्षण से पदाधिकारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। शिविर से प्राप्त सीख के आधार पर युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में जनता के अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से लड़ेगी।इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिवसुमित लोहनी,प्रदेश महासचिव चांद खान, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अब्दुल रहमान, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट फैजुल हक,विकाश कुमार आर्य,अमरजोत, नितिन शाह, अभय कत्यूरा,सचिन चौधरी,जुगल कंबोज,अर्णव कंबोज,गौरव सागर,उदित थपलियाल आदि मौजूद रहें।रामनगर में अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, कैंटर से 9 लांख के करीब के 390 कनस्तर लीसा बरामद; एक आरोपी गिरफ्ताररामनगर के पीरूमदारा स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं को लेकर विधि प्रकोष्ठ, युवा कांग्रेस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक इंचार्ज से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन
राज्य

मुख्यमंत्री ने हल्दी घेरा खटीमा में 722.76 लाख की लागत से नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण एवं 10884.28 लाख की 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।

निराश्रित गोवंश को सुरक्षित एवं सम्मानजनक आश्रय उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम: मुख्यमंत्री।

गौ माता का संरक्षण हमारी परंपरा ही नहीं, कर्तव्य, धर्म और जिम्मेदारी भी: मुख्यमंत्री।

प्रदेश में 16 हजार से अधिक निराश्रित गोवंश को गौ सदनों के माध्यम से दिया जा रहा सुरक्षित आश्रय: मुख्यमंत्री।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने हल्दीघेरा गौशाला के विस्तार की घोषणा की।

*
खटीमा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को हल्दीघेरा खटीमा में 722.76 लाख की लागत से नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण एवं 10884.28 लाख की 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। जिसमें राज्य मार्ग-70 सत्रहमील से नानकसागर प्रभाग में 3444.29 लाख के लागत से 13.600 किमी उच्चीकरण कार्य, पुरनपुर मेन रोड से रपटा होते हुए जोगीढेर की ओर 241.96 लाख की लागत से 04 किमी हॉट मिक्स रोड निर्माण, विधानसभा नानकमत्ता के ग्राम पहेनिया में देहवा फीडर शारदा नहर में 248.08 लाख की लागत से 36 मीटर स्पान पुल निर्माण, ग्राम ज्ञानपुरगोढ़ी के पीपलगोला (बरकीडांडी) में 656.75 लाख के 01 किमी मोटर मार्ग एवं देहवा नदी पर 60 मीटर स्पान आरसीसीपीएससी गार्डर पुल निर्माण कार्य, विधानसभा क्षेत्र रूद्रपुर के अन्तर्गत ग्राम बरीराई में 297 लाख की लागत से गौशाला निर्माण कार्य, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा 706.91 लाख के आवासीय भवन निर्माण कार्य, विधानसभा खटीमा क्षेत्र में 613.48 लाख के 6.400 किमी पुराना एनएच-125 से सुखापुल होते हुए लोहियाहेड मोटर मार्ग के सुदृढ़करण कार्य, ग्रामसभा जोगीढेर नगला में नानक सिंह के घर से होते हुए वासुदेव आदि के घरों की ओर 601.91 लाख के 06 किमी हॉट मिक्स रोड निर्माण कार्य, मेलाघाट रोड से बग्घा कालोनी होते हुए मयूर बिहार सेक्टर 2,3 वार्ड नं0-9 में जीर्ण शीर्ण मार्ग का 305.04 लाख से 2.600 किमी लम्बाई इण्टरलॉकिंग टाईल्स द्वारा पुर्ननिर्माण कार्य, ग्राम खेतलसण्डाखाम में खकरा नाले के ऊपर 272.48 लाख से 20 मीटर स्पान आरसीसी पुल निर्माण कार्य, खटीमा में मुख्य रोड से खकरा क्रोकोडायल ट्रेल तक 345.01 लाख से 3.040 किमी मोटर मार्ग निर्माण कार्य, 944.70 लाख के बिकराबाग से चकरपुर तक के भाग को उच्चीकृत कर 4.875 किमी तक एक लेन से डेढ़ लेन में परिवर्तन किए जाने के कार्य, 1342.63 लाख से खटीमा चौराहे से थारू विकास भवन तक सड़क का फोरलेन में चौड़ीकरण व प्रकाश व्यवस्था कार्य, 462.62 लाख के ग्राम सिसैया, मेलाघाट एवं एसएसबी कैम्प कार्यालय के बचाव हेतु बाढ़ सुरक्षा कार्य 401.42 लाख के 07 गांवों में आवासीय भवनों की नदी/नालो की बाढ़ से सुरक्षा कार्य का शिलान्यास किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन खटीमा एवं आसपास के क्षेत्र के लिए विशेष है। गौ माता एवं भगवान के आशीर्वाद से उन्हें इस भव्य एवं आधुनिक गौशाला का लोकार्पण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

मुख्यमंत्री ने गौशाला के निर्माण में सहयोग करने वाले सभी स्थानीय लोगों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह केवल गौशाला का औपचारिक उद्घाटन नहीं है, बल्कि निराश्रित गोवंश को सुरक्षित एवं सम्मानजनक आश्रय उपलब्ध कराने के संकल्प की शुरुआत है। सड़कों पर विचरण करने वाले ऐसे निराश्रित गोवंश, जिनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं है, उन्हें सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराने के लिए इस गौशाला का निर्माण महत्वपूर्ण पहल है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि निराश्रित गोवंश के कारण किसान भाइयों को भी अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। किसानों को अपनी फसलों को गोवंश से बचाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पड़ते थे।इसके साथ ही सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है। उन्होंने कहा कि इस गौशाला के निर्माण से गोवंश के साथ-साथ किसान भाइयों और स्थानीय लोगों को भी राहत मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे शास्त्रों में गौ माता में सभी देवी-देवताओं का वास माना गया है और इसी कारण भारतीय संस्कृति में गौ माता को विशेष एवं सर्वोच्च स्थान प्राप्त है। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड सदैव गौ माता के संरक्षण एवं सुरक्षा की परंपरा वाली भूमि रही है। गौ माता की सुरक्षा केवल हमारी परंपरा नहीं, बल्कि हमारा कर्तव्य, धर्म और जिम्मेदारी भी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सनातन संस्कृति के गौरव को पुनर्स्थापित करने तथा गौ माता के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी को जब भी समय मिलता है, प्रधानमंत्री आवास में गौ सेवा करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि गौ माता के प्रति आस्था के साथ-साथ गोवंश ग्रामीण अर्थव्यवस्था का भी महत्वपूर्ण आधार है। प्रदेश में बद्री गाय के शुद्ध घी एवं दुग्ध उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए विशेष ग्रोथ सेंटर स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि अकेले चमोली जनपद में तीन ग्रोथ सेंटर संचालित किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में 72 पंजीकृत एवं 9 अनुबंधित गौ सदनों के माध्यम से 16 हजार से अधिक निराश्रित गोवंश को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अतिरिक्त ग्राम्य गौ सेवक योजना को पूरे प्रदेश में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरी विकास विभाग एवं पंचायती राज विभाग के सहयोग से प्रदेश में 63 स्थानों पर गौशाला निर्माण के लिए भूमि चिन्हित की गई है। उन्होंने कहा कि इन स्थानों पर शीघ्र ही गौशालाओं का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि गौ सुरक्षा केवल सरकार का दायित्व नहीं है, बल्कि इसके लिए समाज के सभी वर्गों को सामूहिक रूप से आगे आना होगा। सरकार और समाज के सामूहिक प्रयासों से ही निराश्रित गोवंश के संरक्षण को प्रभावी बनाया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हल्दीघेरा स्थित इस गौशाला का भविष्य में आवश्यकता के अनुसार विस्तार भी किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक निराश्रित गोवंश को सुरक्षित एवं सम्मानजनक आश्रय उपलब्ध कराया जा सके।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर बुजुर्गों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया ।

सांसद अजय भट्ट ने संबोधित करते हुए कहा कि युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए तत्पर है,तथा कई योजनाओं व लक्ष्यों में हमारा प्रदेश देश में नम्बर एक स्थान है। उन्होंने कहा कि निराश्रित गौवंशों के आश्रय के लिए गौशाला निर्माण अदभुत प्रयास है,प्रदेश में अनेकोनेक गौशालाओं का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा जनपद नैनीताल के लालकुआं में उच्च पशु चिकित्सालय का निर्माण किया जा रहा है।

अध्यक्ष जिला पंचायत अजय मौर्य ने सभी अतिथियों का स्वागत व अभिनंदन करते हुए जनपद में हो रहे विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर महापौर दीपक बाली,नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी,प्रेम सिंह टूरना,ब्लॉक प्रमुख सरिता राणा,दर्जा मंत्री गंभीर सिंह धामी, उत्तम दत्ता, किसन सिंह किन्ना, मोहिनी पोखरिया, रणजीत सिंह नामधारी,फरजाना बेगम, मंजीत सिंह राजू,अध्यक्ष गौ सेवा आयोग राजेंद्र अन्थवाल, पूर्व विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा, राजेश शुक्ला, श्रीपाल सिंह,रवींद्र राणा,मनोज साही,राजपाल सिंह,बलराज सिंह,जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति सहित अनेक जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद थे।

जिला सूचना अधिकारी उद्यम सिंह नगर।

Check Also
Close