Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

उज्ज्वला 3.0 के प्रभावी क्रियान्वयन को जिलाधिकारी ने दी गति-पात्रता,ई-केवाईसी व गैस आपूर्ति पर सख्त निर्देश


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 3.0 के लाभार्थियों तक सेवाएं समयबद्ध,पारदर्शी और व्यवस्थित रूप से पहुंचें-इसी उद्देश्य के साथ जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जिला उज्ज्वला समिति की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन,पात्र परिवारों की पहचान,ई-केवाईसी,दस्तावेज सत्यापन तथा गैस आपूर्ति की बेहतर व्यवस्था को लेकर विभागीय अधिकारियों और गैस कंपनियों के प्रतिनिधियों को कठोर और स्पष्ट निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने पूर्ति विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि नियमानुसार सभी पात्र परिवारों को योजना का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने पात्र परिवारों की अद्यतन सूची तैयार रखने,डेटा अपडेट की नियमित प्रक्रिया अपनाने तथा डुप्लीकेसी को रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी पात्र परिवार को दस्तावेजी त्रुटियों या तकनीकी कमियों के कारण योजना से वंचित न रहने दिया जाए। स्थानीय स्तर पर सहायता डेस्क और सरल प्रक्रिया सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी और तेल कंपनियों/गैस एजेंसी प्रबंधकों को निर्देशित किया कि योजना के हर चरण-पात्रता जांच,दस्तावेज सत्यापन,पोर्टल एंट्री और डुप्लीकेसी पहचान पर सभी गैस प्रबंधकों को अनिवार्य प्रशिक्षण दिया जाए। उन्होंने आवेदनों की स्थिति नियमित रूप से पोर्टल पर अपडेट करने तथा किसी भी कमी की स्थिति में आवेदक को तुरंत सूचित करने के निर्देश दिए। जिला स्तरीय नोडल अधिकारी अश्विनी कुमार ने बताया कि उज्ज्वला 3.0 के तहत वे परिवार पात्र हैं-जिनकी मासिक आय 10,000 रुपये से कम है,जिनके नाम पर कोई गैस कनेक्शन नहीं है,और जिनके परिवार की मुखिया महिला हो। पात्र लाभार्थी अपने निकटतम गैस एजेंसी में या pmuy.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नोडल अधिकारी ने स्पष्ट किया कि लाभार्थियों को पूरी तरह निशुल्क गैस कनेक्शन प्रदान किया जाएगा तथा ई-केवाईसी पूरा होते ही सब्सिडी का लाभ स्वतः मिलना प्रारंभ हो जाएगा। गैस आपूर्ति की एकरूपता सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी ने ग्रामीण क्षेत्रों में गैस वितरण के लिए स्पष्ट रोस्टर तैयार करने और उसका सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पूर्ति विभाग को गैस एजेंसियों के साथ नियमित समीक्षा बैठकें आयोजित करने के भी निर्देश दिए ताकि आपूर्ति में किसी प्रकार की बाधा न आए। लाभार्थियों को उनके आवेदन की वास्तविक स्थिति सहजता से ज्ञात हो सके,इसके लिए जिलाधिकारी ने उज्ज्वला पोर्टल के व्यापक प्रचार-प्रसार पर बल दिया। उन्होंने कहा कि आवेदक स्वीकृति या अस्वीकृति की जानकारी ऑनलाइन आसानी से प्राप्त कर सकें और किसी भी प्रकार का भ्रम न रहे। बैठक में संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी,जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा,जिला लीड बैंक अधिकारी मीनाक्षी शुक्ला,नोडल अधिकारी अश्विनी कुमार,एडीपीआरओ प्रदीप सुंदरियाल सहित विभिन्न तेल कंपनियों व गैस एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Check Also
Close