Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

पौड़ी पुलिस का सघन जांच अभियान अंतर्राज्यीय व अंतर्जनपदीय बैरियरों पर कड़ी निगरानी,संदिग्धों पर पैनी नजर


श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के दिशा-निर्देशन में आज जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा एक व्यापक व सघन जांच अभियान चलाया गया। जनपद के मुख्य मार्गों,राजमार्गों,बाजार क्षेत्रों तथा सीमावर्ती चौकियों पर पुलिस टीमों ने वाहनों और व्यक्तियों की विस्तृत जांच कर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया। अभियान के दौरान वाहनों के पंजीकरण,चालक अनुमति पत्र,बीमा,नंबर प्लेट सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की गहन जांच की गई। पुलिस टीमों ने बाहरी राज्यों व जनपदों से आने वाले व्यक्तियों की पहचान,यात्रा उद्देश्य और आगमन विवरण की भी अनिवार्य रूप से पुष्टि की। अवैध शराब,नशीले पदार्थ,अवैध हथियार और असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से पुलिस कर्मियों ने हर संदिग्ध वाहन और व्यक्ति पर पैनी निगाह बनाए रखी। इस सघन जांच का मुख्य उद्देश्य-जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को बनाए रखना,अपराध व असामाजिक गतिविधियों की रोकथाम,बाहरी एवं संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन,तस्करी,अवैध परिवहन और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर निगरानी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने कहा कि जनपद में सुरक्षा और कानून व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। किसी भी प्रकार की आपराधिक या संदिग्ध गतिविधि को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमारी टीम लगातार सतर्क है और इसी प्रकार आगे भी सघन जांच अभियान जारी रहेंगे। उन्होंने जनपदवासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा आपकी एक सही सूचना किसी बड़ी घटना को रोक सकती है। इसलिए यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति,वाहन या गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत निकटतम थाने,चौकी या 112 पर जानकारी दें। जनपद को सुरक्षित रखना केवल पुलिस नहीं बल्कि हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। एसएसपी पंवार ने पुलिस कर्मियों को भी सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए और कहा कि आम जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Check Also
Close