Tuesday 10/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
लोहाघाट विधानसभा में भाजपा से आने लगे अभी से टिकट के दावेदार।एआई टूल्स से एजुकेशन, रिसर्चऔर इंडस्ट्रीज़ में नई संभावनाएंT-20 विश्व कप में भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले जा रहे फाइनल मुक़ाबले में भारत की शानदार बल्लेबाज़ी का आनंद लेते हुए.. मेयर विकास शर्मामहापौर ने बेलेजा ब्यूटी स्कूल का किया शुभारम्भकिच्छा बसंत गार्डन विधानसभा क्षेत्र किच्छा की 26 वर्षीय शांभवी ने यूपीएससी में 46वां स्थान प्राप्त कर एक नया इतिहास रच दिया है। आज डॉ गणेश उपाध्याय ने उनके घर जाकर उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर आशीर्वाद दिया और उनके माता-पिता से कहा कि एकल संतान को अच्छे संस्कार और सोच देने से इस प्रकार की उपलब्धि हासिल कर पूरे देश को एक राह दिखाई ,जो आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक होगी। शांभवी ने पंतनगर कैंपस से इंटरमीडिएट और पंतनगर विश्वविद्यालय से बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। डॉ उपाध्याय ने कहा कि जरूर आपको उत्तराखंड में डीएम बनने के बाद मुख्य सचिव पद आपको मिलेगा, ऐसी हमें विश्वास और भगवान से प्रार्थना करते हैं , अपने साक्षात्कार में शांभवी ने बेबाकी से अपने विचार रखे और आने वाली पीढ़ी को दिशा देने का कार्य किया। विगत वर्ष शांभवी ने 445वीं रैंक प्राप्त कर आईआरएस कैडर प्राप्त किया था, लेकिन उनका लक्ष्य आईएएस बनना था, जिसे उन्होंने तीसरे प्रयास में हासिल कर लिया। इस उपलब्धि से उनके परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनके नाना जी ने कहा कि उन्हें अपनी पोती पर गर्व है। शांभवी ने कहा कि अगर उत्तराखंड उनका कर्म क्षेत्र बनता है, तो वह निश्चित रूप से आपदा प्रबंधन और महिलाओं के अधिकारों के लिए काम करेंगी।
राज्य

अपने ही प्रदेश अध्यक्ष के विरोध में उतरे स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारी

श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड में स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी अपने ही नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष के विरोध में मुखर हुए हैं। जनपद टिहरी,पौड़ी,चमोली,रूद्रप्रयाग सहित अलग अलग जनपदों की कार्यकारणी और जनपदों के कर्मचारियों द्वारा नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष राम संजीवन नौटियाल का विरोध किया गया है। कर्मचारियों का कहना है कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है जहां कि अध्यक्ष का चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया द्वारा किया जाना चाहिए परन्तु यहां चुनाव प्रक्रिया का पालन न करते हुए सीधे मालाऐं पहना कर और कंधे पर बिठाकर अध्यक्ष घोषित किया गया है जिसका सभी कर्मचारी विरोध करते हैं। गौरतलब है कि 23 नवम्बर को हरिद्वार में आयोजित अधिवेशन में ही प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव होने थे जिसमें कि किसी भी प्रकार के गुप्त मतदान की,मतपत्रों की और मतपेटी की व्यवस्था नही थी ऐसे में एनएचएम संघ की वैधता ही सवालों के घेरे में है। इस संदर्भ में श्रीनगर में संघ की पूर्व कार्यकारणी द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें संगठन के चुनाव फिर से कराये जाने पर सहमति बनी है। जिसमें सुनील भण्डारी,नरेन्द्र गुसाई,शरद रौतेला,हर सिंह रावत,विनोद पैन्यूली,राजेन्द्र रावत आदि उपस्थित रहे।

Check Also
Close