Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

पुरानी पेंशन बहाली के समर्थन में कीर्तिनगर में गूंजा एकजुटता का स्वर,7 दिसम्बर को कीर्तिनगर से धारी देवी तक होगी ऐतिहासिक पदयात्रा

कीर्तिनगर/श्रीनगर गढ़वाल। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की टिहरी गढ़वाल इकाई ने आज 30 नवंबर 2025 को कीर्तिनगर विकासखंड मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजीव उनियाल ने की। आगामी 7 दिसंबर 2025 को कीर्तिनगर रामलीला मैदान से मां धारी देवी मंदिर तक प्रस्तावित विशाल पुरानी पेंशन बहाली पदयात्रा को सफल बनाने के उद्देश्य से इस बैठक में रणनीति,तैयारी और जनसंपर्क अभियानों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राजीव उनियाल ने स्पष्ट कहा कि यह रैली केवल एक पदयात्रा नहीं,बल्कि कर्मचारियों के भविष्य की लड़ाई है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय,प्रदेश,मंडल तथा जिला स्तर की कार्यकारिणियों के सहयोग से यह रैली अब तक की सबसे प्रभावशाली रैली होने जा रही है,जिसमें हजारों कर्मचारी और मातृशक्ति का जनसमूह शामिल होगा। उन्होंने सभी विकासखंड स्तरीय पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि जन-जागरूकता और तैयारी में कोई भी कमी न रह जाए। ब्लॉक अध्यक्ष संदीप मैठानी ने भावनात्मक अपील करते हुए कहा कि पुरानी पेंशन बहाली केवल कर्मचारियों की मांग नहीं,बल्कि परिवारों की सुरक्षित भविष्य की चाबी है। उन्होंने कहा 7 दिसंबर की रैली को जनसैलाब में बदलना है,ताकि सरकार तक यह संदेश पहुंचे कि कर्मचारी अब अपने हक से पीछे नहीं हटेंगे। ब्लॉक महासचिव सुरजीत सिंह ने सभी विभागों के कर्मचारियों,अधिकारियों और शिक्षकों से इस जनआंदोलन का हिस्सा बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पेंशन प्रणाली को पुनः बहाल करने के लिए व्यापक जनसंपर्क ही सफलता का रास्ता है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता आगामी दिनों में गांव-गांव,दफ्तर-दफ्तर जाकर लोगों को 7 दिसंबर की पदयात्रा से जोड़ते रहेंगे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद चौहान ने कहा कि यह आंदोलन किसी एक वर्ग का नहीं बल्कि पूरे सरकारी कार्मिक परिवार का है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील की। बैठक में हिमांशु कुंवर,प्रमोद चौहान,ऋषि कुमार सिंह,अनिल भट्ट,भगवती प्रसाद,चंद्रशेखर उनियाल सहित अनेक पदाधिकारियों ने अपने सुझाव रखते हुए पदयात्रा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प व्यक्त किया। 7 दिसंबर को कीर्तिनगर से धारी देवी तक होने वाली यह पदयात्रा राज्य के कर्मचारी इतिहास में एक मील का पत्थर साबित हो सकती है। पुरानी पेंशन प्रणाली की बहाली को लेकर उठी यह सामूहिक आवाज सरकार के लिए एक बड़ा संदेश होगी कि कर्मचारी अपने भविष्य की सुरक्षा को लेकर अब निर्णायक संघर्ष के लिए तैयार हैं।

Check Also
Close