Thursday 25/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग
राज्य

भातखंडे हिंदुस्तानी संगीत महाविद्यालय पौड़ी का वार्षिक उत्सव रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ संपन्न

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। भातखंडे हिंदुस्तानी संगीत महाविद्यालय पौड़ी का वार्षिकोत्सव रविवार को प्रेक्षागृह,पौड़ी में आयोजित हुआ। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम कला,संगीत और वाद्य प्रस्तुति का सुंदर संगम बनकर सामने आया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रशिक्षणरत बाल कलाकारों ने तबला,हारमोनियम,तानपूरा एवं गायन प्रस्तुतियों के माध्यम से हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की विविध छटाएं बिखेरीं। छात्रों की लय,ताल व सुरों की सटीक पकड़ ने उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला सूचना अधिकारी योगेश पोखरियाल द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात मंच पर एक के बाद एक प्रस्तुतियां शुरू हुई,जिनमें नन्हें कलाकारों ने राग-रागिनियों की सुगंध,तबला के बोलों और वीणा के मधुर तारों से ऐसा वातावरण बनाया कि हॉल तालियों से गूंज उठा। कार्यक्रम में तबला वादन प्रस्तुतियों ने बेहद प्रभाव छोड़ा,जहां विद्यार्थियों ने धमार,तीनताल और किशोर भावों में तालों का विस्तार प्रस्तुत किया। हारमोनियम पर राग आधारित धुनों ने वातावरण को शास्त्रीय सौंदर्य से भर दिया। वहीं तानपूरा वादन ने भारतीय संगीत की परंपरागत गरिमा को सजीव रूप में सामने रखा। कार्यक्रम के दौरान बच्चों का आत्मविश्वास,स्वर-नियंत्रण और तकनीकी दक्षता दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रही। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि संगीत मनुष्य का अंतरतम जगाने की शक्ति रखता है। यह केवल कला नहीं बल्कि ध्यान और साधना है। उन्होंने कहा कि भातखंडे महाविद्यालय के बच्चों की प्रस्तुतियां सुनकर यह स्पष्ट है कि हमारे यहां आने वाली पीढ़ी संगीत की परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार है। बच्चे जितनी लगन से सीख रहे हैं,उतना ही उज्ज्वल उनका भविष्य दिखाई देता है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से न सिर्फ प्रतिभा निखरती है बल्कि समाज में कला के प्रति सम्मान भी बढ़ता है। उन्होंने बच्चों को संगीत साधना में निरंतरता बनाए रखने की प्रेरणा दी तथा शिक्षकों व अभिभावकों के योगदान की भी प्रशंसा की। विशिष्ट अतिथि वार्ड सभासद संगीता रावत ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों को मंच देना ही भविष्य की प्रतिभा को दिशा देना है। आज इन विद्यार्थियों को देखकर विश्वास होता है कि पौड़ी की संगीत संस्कृति आगे भी जीवित और समृद्ध रहेगी। कार्यक्रम के समान अवसर पर संगीत महाविद्यालय के बच्चों को मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भातखंडे हिंदुस्तानी संगीत महाविद्यालय के प्रधानाचार्य अनिरुद्ध सिंह बिष्ट,संगीत शिक्षक प्रमेन्द्र नेगी,इंद्रमोहन चमोली,नागेंद्र बिष्ट,पुरातत्व विभाग से अनिल नेगी,प्रेमचंद्र ध्यानी सहित मनोज रावत अंजुल,तपेश्वर आर्य व संगीत महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Check Also
Close