Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

भैसकोट में परंपरा और संस्कृति का स्वर्णिम उत्सव 50 वीं गोल्डन जुबली पांडव नृत्य (गैण्डी) महोत्सव 2 से 6 दिसम्बर तक

श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकास खण्ड खिर्सू के सांस्कृतिक धरोहरों में शुमार ग्राम भैसकोट एक बार फिर अपने पारंपरिक रंगों में रंगने को तैयार है। पूर्वजों की परंपराओं को जीवंत रखने वाले पांडव नृत्य (गैण्डी) का 50 वां गोल्डन जुबली महोत्सव इस वर्ष 2 दिसंबर से 6 दिसंबर 2025 तक बड़े धूमधाम से आयोजित किया जा रहा है। आधी सदी का यह गौरव पर्व न केवल गांव की समृद्ध लोक-संस्कृति का प्रतीक है बल्कि पलायन की मार झेल चुके ग्रामीण अंचलों को फिर से जोड़ने का अद्भुत अवसर भी बनेगा। ग्रामीणों की भावनाओं से जुड़ा पांच दिवसीय उत्सव-हर साल की भांति इस वर्ष भी गांव के लोग उत्साह और आस्था के साथ आयोजन को भव्य बनाने में जुटे हैं। सबसे खास बात यह है कि गांव से बाहर रह रहे सभी प्रवासी भैसकोटवासी इस अवसर पर अपने घर लौटेंगे। इसके साथ ही गांव की विवाहित महिलाओं (ध्याणियों) को विशेष रूप से निमंत्रण भेजा गया है,जो इस सांस्कृतिक पर्व को और अधिक आत्मिक व पारिवारिक बनाएगा। पांडव नृत्य केवल एक मंचीय प्रस्तुतिकरण नहीं बल्कि देव-आस्था,परंपरा,सामूहिकता और लोकसंस्कृति का प्रतीक माना जाता है। महोत्सव के दौरान भैसकोट गांव और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में अद्भुत उल्लास तथा सकारात्मक ऊर्जा का संचार रहेगा। गोल्डन जुबली में होगी परंपरा और भव्यता का संगम,पचास वर्षों की सांस्कृतिक यात्रा को यादगार बनाने के लिए आयोजन समिति इस वर्ष कार्यक्रम को खास रूप देने जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार मंच सज्जा,पारंपरिक परिधान,देव-कथाएं,ढोल-दमाऊं की थाप और रात्रिकालीन लोक-नृत्य प्रदर्शन गोल्डन जुबली की गरिमा को और ऊंचा उठाएंगे। इस ऐतिहासिक आयोजन को भव्य स्वरूप देने के लिए ग्रामीणों की सामूहिक भूमिका अहम है और ग्राम सभा प्रधान सुनीता देवी,अध्यक्ष महिला मंगल दल देवेश्वरी देवी,अध्यक्ष नवयुवक मंगल दल सत्यपाल सिंह,सरपंच जयकृत सिंह नयाल,सदस्य-अनिल नयाल,देवेंद्र भंडारी,उमेश नयाल सहित अन्य ग्रामवासी पूरे मनोयोग से आयोजन की व्यवस्थाओं में जुटे हैं। सभी ग्रामवासियों के संयुक्त प्रयासों से 50 वीं गोल्डन जुबली पांडव नृत्य महोत्सव केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं,बल्कि गांव की पहचान,एकता और परंपरागत गौरव का उत्सव बनकर उभर रहा है। जहां एक ओर पहाड़ी गांवों में पलायन का असर दिखाई देता है,वहीं भैसकोट जैसे गांव अपनी संस्कृति के संरक्षण-संवर्द्धन से न केवल युवाओं को जोड़ रहे हैं,बल्कि अपनी जड़ों से पुनः संबंध स्थापित कर रहे हैं। यह गोल्डन जुबली महोत्सव आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत साबित होगा। इस बार भैसकोट में केवल नृत्य नहीं होगा-बल्कि लौटेगा अपना पहाड़,जीवट,संस्कृति और सामूहिकता का स्वर्णिम स्वरूप।

Check Also
Close