Tuesday 10/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
लोहाघाट विधानसभा में भाजपा से आने लगे अभी से टिकट के दावेदार।एआई टूल्स से एजुकेशन, रिसर्चऔर इंडस्ट्रीज़ में नई संभावनाएंT-20 विश्व कप में भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले जा रहे फाइनल मुक़ाबले में भारत की शानदार बल्लेबाज़ी का आनंद लेते हुए.. मेयर विकास शर्मामहापौर ने बेलेजा ब्यूटी स्कूल का किया शुभारम्भकिच्छा बसंत गार्डन विधानसभा क्षेत्र किच्छा की 26 वर्षीय शांभवी ने यूपीएससी में 46वां स्थान प्राप्त कर एक नया इतिहास रच दिया है। आज डॉ गणेश उपाध्याय ने उनके घर जाकर उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर आशीर्वाद दिया और उनके माता-पिता से कहा कि एकल संतान को अच्छे संस्कार और सोच देने से इस प्रकार की उपलब्धि हासिल कर पूरे देश को एक राह दिखाई ,जो आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक होगी। शांभवी ने पंतनगर कैंपस से इंटरमीडिएट और पंतनगर विश्वविद्यालय से बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। डॉ उपाध्याय ने कहा कि जरूर आपको उत्तराखंड में डीएम बनने के बाद मुख्य सचिव पद आपको मिलेगा, ऐसी हमें विश्वास और भगवान से प्रार्थना करते हैं , अपने साक्षात्कार में शांभवी ने बेबाकी से अपने विचार रखे और आने वाली पीढ़ी को दिशा देने का कार्य किया। विगत वर्ष शांभवी ने 445वीं रैंक प्राप्त कर आईआरएस कैडर प्राप्त किया था, लेकिन उनका लक्ष्य आईएएस बनना था, जिसे उन्होंने तीसरे प्रयास में हासिल कर लिया। इस उपलब्धि से उनके परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनके नाना जी ने कहा कि उन्हें अपनी पोती पर गर्व है। शांभवी ने कहा कि अगर उत्तराखंड उनका कर्म क्षेत्र बनता है, तो वह निश्चित रूप से आपदा प्रबंधन और महिलाओं के अधिकारों के लिए काम करेंगी।
राज्य

विश्व एड्स दिवस पर श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग में जागरूकता का व्यापक अभियान

गढ़वाल। विश्व एड्स दिवस के अवसर पर श्रीनगर मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित कम्युनिटी मेडिसिन विभाग द्वारा जागरूकता का एक व्यापक और प्रभावी अभियान चलाया गया। विभाग ने न केवल शैक्षणिक गतिविधियों पर जोर दिया,बल्कि एड्स के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर करने तथा युवाओं को वैज्ञानिक तथ्यों से अवगत कराने के उद्देश्य से कई आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किए। दिनभर चले कार्यक्रमों की शुरुआत पोस्टर प्रतियोगिता से हुई,जिसमें छात्रों ने एड्स जागरूकता को रंगों और रचनात्मकता के माध्यम से प्रभावशाली संदेशों में पिरोया। भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने एड्स से जुड़े सामाजिक मिथक,संक्रमण के वास्तविक कारण,रोकथाम के उपाय और जागरूकता की आवश्यकता पर सारगर्भित वक्तव्य दिए। क्विज प्रतियोगिता ने छात्रों के ज्ञान,त्वरित निर्णय क्षमता और तथ्यों की समझ को परखा,जिसमे प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का प्रमुख केंद्र सीएमई (निरंतर चिकित्सा शिक्षा) सत्र रहा,जहां विशेषज्ञों ने एड्स के विभिन्न पहलुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। डॉ. सुरेंद्र सिंह ने एड्स की उत्पत्ति,संक्रमण के तरीके,रोकथाम और वैश्विक प्रभाव पर वैज्ञानिक जानकारी देते हुए जागरूकता की आवश्यकता पर जोर दिया। डॉ.सूर्याकांत ने एड्स की जांच पद्धतियों,आधुनिक डायग्नोस्टिक तकनीकों और समय पर परीक्षण की महत्ता पर विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किया। डॉ.राजेंद्र शर्मा ने एड्स के उपचार,एआरटी (एंटी-रेट्रोवायरल थेरेपी) के महत्व और नवीन चिकित्सा उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में विभाग द्वारा एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया,जिसमें एमबीबीएस और पैरामेडिकल छात्र-छात्राओं ने एड्स जागरूकता-जीवन रक्षा का संदेश देते हुए लोगों को सुरक्षित व्यवहार अपनाने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की। कार्यक्रम में डॉ.विनिता रावत,डॉ.सतीश,डॉ.कैलाश गैरोला,डॉ.जय कुमार,डॉ.राजेंद्र शर्मा,डॉ.सुरेंद्र सिंह,डॉ.प्रियंका गुप्ता और डॉ.सुनीता पंडिता की उपस्थिति ने कार्यक्रम को ज्ञानपूर्ण और प्रभावशाली बनाया। कार्यक्रम में एमबीबीएस और पैरामेडिकल छात्रों की भारी भागीदारी ने यह संदेश दिया कि युवा पीढ़ी सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक और अपने दायित्वों को लेकर सजग है। कम्युनिटी मेडिसिन विभाग द्वारा आयोजित यह अभियान न केवल शैक्षणिक था,बल्कि समाज में जागरूकता फैलाने का एक सफल प्रयास भी साबित हुआ।

Check Also
Close