Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

शहीद नागेंद्र सकलानी भोलू भरदारी स्मृति मेला-2026 को भव्य बनाने की तैयारी तेज-विधायक कंडारी ने विभागों को दिए सख्त निर्देश

भण्डारी/नरेंद्र सिंह कीर्तिनगर/श्रीनगर गढ़वाल। जनक्रांति के वीर सपूत शहीद नागेंद्र सकलानी भोलू भरदारी की स्मृति में 11 जनवरी 2026 से शुरू होने वाले वार्षिक मेले को लेकर तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। मेले की व्यापक रूपरेखा,व्यवस्थाओं और विभागीय समन्वय को सुनिश्चित करने के लिए देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने आज नगर पंचायत कीर्तिनगर के सभागार में सभी विभागों की संयुक्त बैठक ली। बैठक में विधायक कंडारी ने स्पष्ट कहा कि यह मेला केवल सांस्कृतिक पर्व नहीं,बल्कि शहीद के सम्मान और क्षेत्र की आस्था का प्रतीक है। इसलिए आयोजन में किसी भी प्रकार की कमी,अव्यवस्था या असहज स्थिति बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध,सुव्यवस्थित और गुणवत्तापूर्ण व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विधायक ने दिए प्रमुख निर्देश मेले के दौरान सुरक्षा,यातायात,प्रकाश व्यवस्था,पेयजल,सफाई,चिकित्सा सुविधा और भीड़ प्रबंधन को प्राथमिकता दी जाए। मेले क्षेत्र में सफाई व्यवस्था 24 घंटे सक्रिय रहे,विशेषकर मुख्य प्रवेश द्वार,स्टॉल क्षेत्र और मंच स्थल पर। यातायात पुलिस को रूट प्लान समय से पहले जारी करने और पार्किंग की स्पष्ट व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। स्वास्थ्य विभाग को प्राथमिक चिकित्सा केंद्र और एंबुलेंस की तैनाती के निर्देश दिए गए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए मंच,ध्वनि,प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा बैरियर की तैयारी समय से पूर्ण करने को कहा गया। नगर पंचायत कीर्तिनगर के अध्यक्ष डॉ.राकेश मोहन मैठाणी ने मेले की तैयारियों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि इस वर्ष मेले को और अधिक आकर्षक,सांस्कृतिक और जन-भागीदारीपूर्ण स्वरूप देने के प्रयास किए जा रहे हैं। अधिशासी अधिकारी शालिनी नेगी ने विभागवार कार्ययोजना साझा की और कहा कि सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी कर ली जाएंगी। बैठक में जिला मंत्री नरेन्द्र कुंवर,दीपक राणा,सभासद दीपा देवी,मनमोहन सिंह,मंडल अध्यक्ष कुलदीप रावत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी–कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने अपने-अपने विभागों की भूमिका और दायित्वों पर सहमति व्यक्त करते हुए मेले को सफल,सुरक्षित और यादगार बनाने का संकल्प दोहराया। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहीद नागेंद्र सकलानी भोलू भरदारी की स्मृति में आयोजित यह मेला न केवल इतिहास का सम्मान है,बल्कि युवाओं को देशभक्ति,स्वाभिमान और सामाजिक एकजुटता का संदेश देने का माध्यम भी है। इस वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु,पर्यटक और स्थानीय लोग मेले में शामिल होने की उम्मीद है। मेले की तैयारियों में तेजी देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि 2026 का यह आयोजन अब तक का सबसे भव्य और व्यवस्थित मेला साबित होगा।

Check Also
Close