Tuesday 10/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
लोहाघाट विधानसभा में भाजपा से आने लगे अभी से टिकट के दावेदार।एआई टूल्स से एजुकेशन, रिसर्चऔर इंडस्ट्रीज़ में नई संभावनाएंT-20 विश्व कप में भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले जा रहे फाइनल मुक़ाबले में भारत की शानदार बल्लेबाज़ी का आनंद लेते हुए.. मेयर विकास शर्मामहापौर ने बेलेजा ब्यूटी स्कूल का किया शुभारम्भकिच्छा बसंत गार्डन विधानसभा क्षेत्र किच्छा की 26 वर्षीय शांभवी ने यूपीएससी में 46वां स्थान प्राप्त कर एक नया इतिहास रच दिया है। आज डॉ गणेश उपाध्याय ने उनके घर जाकर उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर आशीर्वाद दिया और उनके माता-पिता से कहा कि एकल संतान को अच्छे संस्कार और सोच देने से इस प्रकार की उपलब्धि हासिल कर पूरे देश को एक राह दिखाई ,जो आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक होगी। शांभवी ने पंतनगर कैंपस से इंटरमीडिएट और पंतनगर विश्वविद्यालय से बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। डॉ उपाध्याय ने कहा कि जरूर आपको उत्तराखंड में डीएम बनने के बाद मुख्य सचिव पद आपको मिलेगा, ऐसी हमें विश्वास और भगवान से प्रार्थना करते हैं , अपने साक्षात्कार में शांभवी ने बेबाकी से अपने विचार रखे और आने वाली पीढ़ी को दिशा देने का कार्य किया। विगत वर्ष शांभवी ने 445वीं रैंक प्राप्त कर आईआरएस कैडर प्राप्त किया था, लेकिन उनका लक्ष्य आईएएस बनना था, जिसे उन्होंने तीसरे प्रयास में हासिल कर लिया। इस उपलब्धि से उनके परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनके नाना जी ने कहा कि उन्हें अपनी पोती पर गर्व है। शांभवी ने कहा कि अगर उत्तराखंड उनका कर्म क्षेत्र बनता है, तो वह निश्चित रूप से आपदा प्रबंधन और महिलाओं के अधिकारों के लिए काम करेंगी।
राज्य

कन्या जन्मोत्सव-बेटी सम्मान और सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन का पर्व

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरक पहल के तहत विकास खण्ड थलीसैंण के आंगनबाड़ी केंद्र बग्वाड़ी में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नवजात बालिकाओं के जन्म को सम्मानित करना,समाज में बेटियों के प्रति सम्मान,संवेदनशीलता और सकारात्मक सोच को मजबूत बनाना रहा। बाल विकास परियोजना अधिकारी पूजा नेगी द्वारा दो नवजात बालिकाओं को बेबी किट एवं महालक्ष्मी किट भेंट की गयी तथा अभिभावकों के साथ संवाद कर मातृ वंदना योजना,नंदा गौरा योजना सहित विभिन्न महिला एवं बाल कल्याण योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। परियोजना अधिकारी ने कहा कि हर बेटी अपने साथ नई उम्मीद,नई रोशनी और उज्ज्वल भविष्य का संदेश लेकर आती है। उसके जन्म को उत्सव की तरह मनाना हमारे समाज को नयी दिशा देने का महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम के दौरान नवजात बालिकाओं के परिवारों का सम्मान किया गया तथा उपस्थित माताओं को पोषण,टीकाकरण,स्वास्थ्य,सुरक्षा और बेटियों की शिक्षा के महत्व पर जागरुक किया गया। कन्या जन्मोत्सव के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि बेटियां केवल परिवार की शान नहीं,बल्कि राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं। उनके जन्म का उत्सव मनाना एक नयी सामाजिक चेतना और सकारात्मक परिवर्तन की शुरुआत है। कार्यक्रम में सुपरवाइजर बबीता चौहान,आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां तथा केंद्र में अध्ययनरत बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे।

Check Also
Close