Thursday 25/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग
राज्य

साहिबजादा जोरावर सिंह के जन्मदिन पर पांच नवजात शिशुओं को गर्म कंबल‌ का वितरितगदरपुर(खबर पड़ताल)श्री गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह के जन्मदिन को मनाते हुए सर्वत्र सुख शांति की अरदास के उपरांत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गदरपुर,उधम सिंह नगर, उत्तराखंड में पांच नवजात शिशुओं को गर्म कंबल एवं बिस्किट का प्रसाद वितरण किया गया । सिख मिशनरी कॉलेज लुधियाना की गदरपुर इकाई द्वारा आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संजीव सरना ने सराहना करते हुए शुभकामनाएं दी । वहीं वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर अंजनी कुमार, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश गुंबर मिन्नी एवं पूर्व मीडिया क्लब अध्यक्ष मुकेश पाल के दिशा निर्देशन में पांच नवजात शिशुओं को गर्म कंबल प्रदान किए गए । राजेश गुंबर ने कहा कि समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जरूरतमंद एवं गरीब परिवार की महिलाएं ही प्रसव हेतु पहुंचती है इनको सहायता एवं शुभकामनाएं दिया जाना आवश्यक है। इस दौरान वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विवेक सिंह,वरिष्ठ फार्मेसी अधिकारी एम एन गोस्वामी, नर्सिंग अधिकारी श्रीमती शशि सिंह के अलावा कश्मीर सिंह,शिवम शर्मा, परमजीत कौर सरस्वती,शहनाज,प्रवीणसिमरन,नगमा,रानी एवं सुनीता आदि मौजूद रहे।नवजात शिशुओं के परिजनों में सुनीता,सतवीर,पिंकी,संजय,अंजू,सोनू,प्रवीण,राजमाला आदि थे।

Check Also
Close