Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

16 दिसम्बर को विजय दिवस पूरे सम्मान के साथ मनाया जाएगा–एडीएम

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। आगामी 16 दिसम्बर को मनाए जाने वाले विजय दिवस के कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर अपर जिलाधिकारी अनिल सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित सैन्य,पुलिस एवं शिक्षा विभाग के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि इस वर्ष भी विजय दिवस को श्रद्धा,सम्मान एवं सैन्य गरिमा के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रमों की शुरुआत प्रातः 9.30 बजे प्रभात फेरी से होगी। पौड़ी में प्रभात फेरी एजेंसी चौक से बस स्टेशन होते हुए जिला कार्यालय तक तथा कोटद्वार में तीलू रौतेली चौक से प्रेक्षागृह तक निकाली जाएगी। प्रातः 10 बजे शहीद स्मारक पर माल्यार्पण एवं गार्ड ऑफ ऑनर होगा। इसके बाद पौड़ी में जिला कार्यालय सभागार तथा कोटद्वार में प्रेक्षागृह में मुख्य कार्यक्रम आयोजित होंगे। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि 1971 भारत-पाक युद्ध में शामिल वीर सैनिकों,वीर नारियों एवं शहीद परिवारों को कार्यक्रम में विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने सैनिक कल्याण विभाग एवं राजस्व विभाग को समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम स्थल तक आने-जाने हेतु वाहन व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। कार्यक्रम के दौरान वीर सैनिकों और आश्रितों को सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने नगर निकायों को शहीद स्मारक क्षेत्र की पूर्ण सफाई,पेंटिंग,चूना मार्किंग एवं पुष्प सज्जा करने के निर्देश दिये हैं। वहीं मुख्य शिक्षा अधिकारी को पौड़ी एवं कोटद्वार में बच्चों की प्रभात फेरी तथा विजय दिवस से पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में 1971 के युद्ध पर आधारित निबंध प्रतियोगिता आयोजित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चयनित प्रतिभागियों को 16 दिसम्बर को कार्यक्रम स्थल पर सम्मानित किया जाएगा। अपर जिलाधिकारी ने चिकित्सा विभाग को एम्बुलेंस एवं चिकित्सा दल की व्यवस्था करने के निर्देश दिये,जबकि प्रभात फेरी और स्मारक स्थल पर यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी ट्रैफिक पुलिस को सौंपी है। उन्होंने कहा कि विजय दिवस के महत्व को देखते हुए सभी जनपद स्तरीय अधिकारी अनिवार्य रूप से कार्यक्रमों में सहभागिता सुनिश्चित करें। इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी लैन्सडाउन वी.पी.भट्ट,जिला सैनिक कल्याण अधिकारी पौड़ी करन सिंह रावत,मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.एस.एम.शुक्ला,सीओ पौड़ी तुषार बोरा,खंड शिक्षा अधिकारी मास्टर आदर्श,अधिशासी अधिकारी नगर पालिका पौड़ी गायत्री बिष्ट,वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मनोज रावत सहित अन्य उपस्थित रहे।

Check Also
Close