Tuesday 10/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
लोहाघाट विधानसभा में भाजपा से आने लगे अभी से टिकट के दावेदार।एआई टूल्स से एजुकेशन, रिसर्चऔर इंडस्ट्रीज़ में नई संभावनाएंT-20 विश्व कप में भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले जा रहे फाइनल मुक़ाबले में भारत की शानदार बल्लेबाज़ी का आनंद लेते हुए.. मेयर विकास शर्मामहापौर ने बेलेजा ब्यूटी स्कूल का किया शुभारम्भकिच्छा बसंत गार्डन विधानसभा क्षेत्र किच्छा की 26 वर्षीय शांभवी ने यूपीएससी में 46वां स्थान प्राप्त कर एक नया इतिहास रच दिया है। आज डॉ गणेश उपाध्याय ने उनके घर जाकर उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर आशीर्वाद दिया और उनके माता-पिता से कहा कि एकल संतान को अच्छे संस्कार और सोच देने से इस प्रकार की उपलब्धि हासिल कर पूरे देश को एक राह दिखाई ,जो आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक होगी। शांभवी ने पंतनगर कैंपस से इंटरमीडिएट और पंतनगर विश्वविद्यालय से बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। डॉ उपाध्याय ने कहा कि जरूर आपको उत्तराखंड में डीएम बनने के बाद मुख्य सचिव पद आपको मिलेगा, ऐसी हमें विश्वास और भगवान से प्रार्थना करते हैं , अपने साक्षात्कार में शांभवी ने बेबाकी से अपने विचार रखे और आने वाली पीढ़ी को दिशा देने का कार्य किया। विगत वर्ष शांभवी ने 445वीं रैंक प्राप्त कर आईआरएस कैडर प्राप्त किया था, लेकिन उनका लक्ष्य आईएएस बनना था, जिसे उन्होंने तीसरे प्रयास में हासिल कर लिया। इस उपलब्धि से उनके परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनके नाना जी ने कहा कि उन्हें अपनी पोती पर गर्व है। शांभवी ने कहा कि अगर उत्तराखंड उनका कर्म क्षेत्र बनता है, तो वह निश्चित रूप से आपदा प्रबंधन और महिलाओं के अधिकारों के लिए काम करेंगी।
राज्य

देहरादून के सिख समाज द्वारा चढ़दीकला वालंटियर्स संगठन के बैनर तले वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत द्वारा सिख कौम के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ घण्टाघर पर हरक सिंह रावत का पुतला दहन करके विरोध प्रदर्शन किया गया।पार्षद व अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य संतोख सिंह नागपाल ने कहा कि आज बहुत ही चिंताजनक और अत्यंत ही दुखद विषय है।एक तरफ तो हम श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350 साला शहीदी पर्व को मना रहे हैं जिन्होंने देश धर्म की रक्षा करके अपना शीश दिया पर समाज के कुछ बेगैरत लोग हरक सिंह नाम के सिख कौम की हंसी उड़ा रहे हैं कि ,12 बज गये।पूर्व पार्षद मोंटी कोहली ने कहा कि इस बंदे को शर्म आनी चाहिए कि जब अहमद शाह अबदाली हिन्दू बहु बेटियो को उठा कर ले जाता था तो सिख कौम के जाबांज रात 12 बजे मुग़लो पे आक्रमण करके उन्हें बचाते थे।वरिष्ठ भाजपा नेता बलजीत सोनी ने कहा कि कांग्रेस के दिये 84 के जख्म सिख कौम अभी भूली नही ओर इनके नेताओ के सिख विरोधी बयान सिख कौम के प्रति इनकी नफरत को दर्शाते हैं, व्यापारी नेता गुरजिंदर सिंह आनंद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को ऐसे सिख विरोधी नेताओं को निष्कासित करना चाहिए अन्यथा इसका खामियाजा आगामी चुनाव में कांग्रेस सिख बहुल विधानसभायो में भुगतेगी।प्रदर्शनकरियो में मुख्यतः
संतोख सिंह नागपाल,बलजीत सिंह सोनी, पूर्व पार्षद देवेन्द्र पाल मोंटी ,गुरजिंदर आनंद,रविन्द्र आनंद ,गुरदीप कौर,परमजीत सिंह ,मनप्रीत सिंह,गुरप्रीत जॉली,संजीव विज, गुरदीप कौर हरजीत सिंह ,गगन सेठी,रौनक कोहली,,मन्नी अरोरा,संजीव विज,देवेंडरपाल सिंह,वीरेंदर पल सिंह,तरविंदर सिंह,हरमीत सेठी,इंदरजीत भाटिया,बजरंगदल संयोजक विकास वर्मा ,गुरप्रीत सिंह आदि उपस्थित रहे।

Check Also
Close