Thursday 25/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग
राज्य

आस्था और परंपरा के प्रतीक बूंखाल मेले में आचार्य बालकृष्ण और स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने किया प्रतिभाग

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। विकासखंड थलीसैंण क्षेत्र में आयोजित प्रसिद्ध बूंखाल कालिंका मेले में आज श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। तड़के सुबह से ही भक्तों का आना-जाना लगातार जारी रहा। मेले में पहुंचकर पतंजलि आयुर्वेद के सह-संस्थापक आचार्य बालकृष्ण और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने विधिवत पूजा-अर्चना की और आयोजन में प्रतिभाग किया। आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि बूंखाल मेला उत्तराखंड की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान का अद्वितीय प्रतीक है। उन्होंने जिला प्रशासन और स्थानीय समितियों की ओर से की गयी तैयारियों को सराहनीय बताया और कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की गयी व्यवस्थाएं अत्यंत संतोषजनक हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कहा कि बूंखाल मेला सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण आयोजन है। उन्होंने सुरक्षा,स्वास्थ्य,यातायात,शटल सेवा और अन्य सुविधाओं को उत्कृष्ट बताते हुए प्रशासन की सराहना की। उन्होंने बताया कि बूंखाल कालिंका मंदिर का भव्य निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है और जल्द पूरा होने पर श्रद्धालुओं को और बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इस दौरान उन्होंने मेले में आए श्रद्धालुओं को भंडारे में प्रसाद वितरण भी किया। मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस-प्रशासन की ओर से पर्याप्त बल तैनात किया गया था। पेयजल,चिकित्सा,साफ-सफाई और पार्किंग की सुविधाएं भी सुव्यवस्थित रखीं गई,जिससे श्रद्धालुओं को पूरे दिन किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। मार्गों पर भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस कर्मियों की तैनाती प्रभावी रही। इस अवसर पर संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी,सीओ श्रीनगर अनुज कुमार,बूंखाल चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रो.राजेंद्र सिंह नेगी,मंदिर के मुख्य पुजारी रमेश गोदियाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Check Also
Close