Thursday 25/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग
राज्य

महापरिनिर्वाण दिवस पर एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के डॉ.अंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के डॉ.अंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र में भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि महापरिनिर्वाण दिवस पर एक गरिमामय एवं सारगर्भित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ.अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित कर की गई,जिसमें विश्वविद्यालय के कई संकाय सदस्यों,विद्यार्थियों और शोधार्थियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. मोहन सिंह पंवार डीन नियुक्ति एवं पदोन्नति रहे। प्रो.पंवार ने डॉ.अंबेडकर को भारतीय संविधान का शिल्पकार बताते हुए उनके द्वारा सामाजिक न्याय,समानता और सांवैधानिक मूल्यों को स्थापित करने के लिए किए गए संघर्षों का उल्लेख किया। उन्होंने अपने संबोधन में भारत 2047 के दृष्टिकोण से अंबेडकर के विचारों की प्रासंगिकता पर बल दिया। विशिष्ट अतिथि डॉ.ममता आर्य ने अपने उद्बोधन में डॉ.अंबेडकर के महिला सशक्तिकरण में दिए गए ऐतिहासिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अंबेडकर ने हिंदू कोड़ बिल के माध्यम से महिलाओं को संपत्ति,शिक्षा,श्रम-अधिकार,मातृत्व अवकाश और कार्यस्थल पर समान अधिकार दिलाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में केंद्र समन्वयक प्रो.एम.एम.सेमवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि डॉ.अंबेडकर का जीवन-संदेश शिक्षित बनो,संगठित हो और संघर्ष करो,आज भी समाज के हर वर्ग के लिए मार्गदर्शक है। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि अंबेडकर के सिद्धांतों को जीवन में अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। प्रो.सेमवाल ने अंबेडकर को प्रगतिवादी,समतावादी,नारीवादी,ज्ञानवादी महापुरुष के रूप में याद करना चाहिए। बाबा साहेब किसी दल के नहीं बल्कि राष्ट्रीय धरोहर है
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अन्य संकाय सदस्य डॉ.किरण नौटियाल,डॉ.राम साहू,डॉ.प्रकाश सिंह,डॉ.रोहित महर,एवं डॉ.अरविंद सिंह ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए डॉ.अंबेडकर के जीवन-विचारों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। सभी की सहभागिता ने कार्यक्रम की गरिमा और भी बढ़ाई। कार्यक्रम का संचालन डॉ.अम्बेडकर उत्कृष्टता केंद्र के डॉ.आशीष बहुगुणा द्वारा किया गया।

Check Also
Close