Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

खिलाड़ियों की सुविधा हेतु किया जा रहा कंडोलिया मैदान का सौंदर्यीकरण एवं सुदृढ़ीकरण–जिलाधिकारी

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया ने जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होने कण्डोलिया मैदान,पुस्तकालय व पूल्ड हाउस के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने के निर्देश दिये हैं। कण्डोलिया मैदान के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य गेट की वास्तविक पहाड़ी पत्थरों से क्लेडिंग,उभरी नक्काशी और उचित लाइटिंग को अनिवार्य रूप से शामिल करने को कहा। उन्होंने गेट के साथ ही एक सुव्यवस्थित गार्ड रूम तैयार करने के निर्देश दिए। मैदान की जल निकासी व्यवस्था में सुधार को लेकर उन्होंने लोनिवि के अधिकारियों को यू-टाइप नाली की चौड़ाई इतनी रखने को कहा कि वर्षा का पानी प्रभावी रूप से बाहर निकल सके और मैदान का पूरा क्षेत्र खेल गतिविधियों के लिए उपयोग हो सके। दर्शकदीर्घा की ओर से आने वाले बरसाती पानी को नियंत्रित करने हेतु पुख्ता प्रबंधन करने के भी निर्देश दिए। मैदान के समतलीकरण पर विशेष ध्यान देते हुए जिलाधिकारी ने लोनिवि प्रांतीय खंड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मिट्टी में पत्थर या कंकड़ बिल्कुल न हों,ताकि फुटबॉल जैसे उच्च जोखिम वाले खेलों में खिलाड़ियों को अधिक सुरक्षा और सुविधा मिल सके। शाम एवं रात्रिकालीन गतिविधियों के लिए उच्च गुणवत्ता वाली प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए हाई-मास्ट लाइट लगाने हेतु खेल विभाग को उचित स्थान चिह्नित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मैदान की निचली दीवारों पर आकर्षक स्पोर्ट्स पेंटिंग व दर्शकदीर्घा की रेलिंग बनवाने के साथ पवेलियन के कमरों और शौचालय को साफ-सुथरा रखने व शौचालयों में प्राथमिकता के आधार पर जलापूर्ति सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए। इसके बाद जिलाधिकारी ने पुस्तकालय का स्थलीय निरीक्षण कर रिनोवेशन/मरम्मत कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सिविल कार्यों के साथ-साथ डिकोर के सभी घटक-बुकशेल्फ,अलमारियां,रैक आदि भी साथ-साथ तैयार करें। पुस्तकालय के छत पर क्लॉक टॉवर के लिए घड़ी का ऑर्डर तत्काल दिए जाने के निर्देश दिए। मुख्य शिक्षाधिकारी को पुस्तकों की कैटलॉगिंग हेतु टीम गठित करने तथा विषयवार सूची को न केवल कंप्यूटर/रजिस्टर में,बल्कि अलमारियों व रैक्स पर भी स्पष्ट रूप से दर्शाने को कहा। जिलाधिकारी ने पुस्तकालय के छत के चारों कोनों में डेकोरेटिव लैंप/लाइट लगाने,फ्लोर पर लेमिनेटेड वुड का उपयोग करने तथा प्रत्येक फ्लोर पर महिला-पुरुष के लिए पृथक शौचालय बनाने के निर्देश दिए। पूल्ड हाउस के निर्माणाधीन टाइप-3 आवासों के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य की धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त की और लोनिवि को श्रमबल बढ़ाकर कार्य समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पूल्ड हाउस में रहने वाले कार्मिकों की सुविधा हेतु शिकायत कक्ष को प्रभावी ढंग से संचालित करने को कहा,ताकि कोई भी कार्मिक आवास से जुड़ी शिकायत आसानी से दर्ज करा सके। उन्होंने पूल्ड हाउस के मरम्मत कार्यों की निगरानी हेतु गठित टीम को बीच बीच मे निरीक्षण करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने पूल्ड हाउस क्षेत्र में उगी झाड़ियों की कटान,झुके हुए पेड़ों के कटान की नियमानुसार कार्यवाही तथा त्रिशुल पार्क के पास स्थित जर्जर पार्क को दुरुस्त कराने हेतु नगर पालिका व लोनिवि अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी राम सलोने,सहायक अभियंता लोनिवि निर्माण खंड अंकिता सक्सेना,सहायक अभियंता लोनिवि प्रांतीय खंड सुरेश पाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Check Also
Close