Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

बूंखाल क्षेत्र में अगले वर्ष नहीं रहेगी मोबाइल नेटवर्क की समस्या–डॉ.धन सिंह रावत

श्रीनगर गढ़वाल। पौड़ी जिले के अंतर्गत आयोजित ऐतिहासिक बूंखाल मेला आज शनिवार को भव्यता और दिव्यता के साथ संपन्न हुआ। हजारों श्रद्धालुओं ने मां कालिका के दर्शन किए और प्रीतम भरतवाण के जागरो पर देर तक थिरकते रहे। मेले में मुख्य अतिथि के रूप में पतंजलि योगपीठ के आचार्य बालकृष्ण उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष मंत्री डॉ.धन सिंह रावत के आग्रह पर इस पावन स्थल के विकास हेतु जो सहयोग हमारे साथ-साथ क्षेत्र के लोगों ने दिया गया,वह आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मिसाल रहेगा। उन्होंने कहा कि मां काली का भव्य मंदिर क्षेत्र की आस्था का केंद्र बनकर उभर रहा है। कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने इस अवसर पर कहा कि मंदिर निर्माण कार्य 80% पूरा हो चुका है और अगले वर्ष मेला इससे भी अधिक ऐतिहासिक रूप में आयोजित किया जाएगा,क्योंकि तब तक मंदिर का लोकार्पण भी कर दिया जाएगा। उन्होंने मंदिर के लिए भूमि देने वाले ग्रामीणों,समिति सदस्यों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। डॉ.रावत ने बताया कि आचार्य बालकृष्ण ने पिछले वर्ष मंदिर निर्माण हेतु 51 लाख रुपये का सहयोग प्रदान किया था,जिसके लिए वे उनके विशेष आभारी हैं। साथ ही उन्होंने घोषणा की कि क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क की समस्या को दूर करने के लिए अगले वर्ष तक बूंखाल में मोबाइल टावर स्थापित कर दिया जाएगा। मेले में प्रीतम भरतवाण ने देवी-देवताओं के जागरो से वातावरण को भक्तिमय कर दिया। उन्होंने बूंखाल काली माता पर आधारित नया गीत भगवती तू दैनि होली भी रिलीज किया। उन्होंने बताया कि यह गीत मंत्री डॉ.धन सिंह रावत के आग्रह पर तैयार किया गया है। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत,जिला पंचायत अध्यक्ष रचना बुटोला,ब्लॉक प्रमुख लता रावत सहित खिर्सू ब्लाक प्रमुख अनिल भण्डारी,गणेश भट्ट और कई जनप्रतिनिधियों ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में राजेश्वरी देवी,भारत सिंह रावत,डॉ.शिवचरण नौटियाल,मातवर सिंह रावत,कमल चौहान,विकास हंस,कमल रावत,मनीष बिष्ट,नरेंद्र रावत,मीना गैरोला,विमल नेगी,विजय रौथाण,विनय घिल्डियाल,बासुदेव कंडारी,आनंद नेगी आदि गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन विकास अंश और सतेंद्र रावत ने किया।

Check Also
Close