Tuesday 10/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
लोहाघाट विधानसभा में भाजपा से आने लगे अभी से टिकट के दावेदार।एआई टूल्स से एजुकेशन, रिसर्चऔर इंडस्ट्रीज़ में नई संभावनाएंT-20 विश्व कप में भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले जा रहे फाइनल मुक़ाबले में भारत की शानदार बल्लेबाज़ी का आनंद लेते हुए.. मेयर विकास शर्मामहापौर ने बेलेजा ब्यूटी स्कूल का किया शुभारम्भकिच्छा बसंत गार्डन विधानसभा क्षेत्र किच्छा की 26 वर्षीय शांभवी ने यूपीएससी में 46वां स्थान प्राप्त कर एक नया इतिहास रच दिया है। आज डॉ गणेश उपाध्याय ने उनके घर जाकर उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर आशीर्वाद दिया और उनके माता-पिता से कहा कि एकल संतान को अच्छे संस्कार और सोच देने से इस प्रकार की उपलब्धि हासिल कर पूरे देश को एक राह दिखाई ,जो आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक होगी। शांभवी ने पंतनगर कैंपस से इंटरमीडिएट और पंतनगर विश्वविद्यालय से बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। डॉ उपाध्याय ने कहा कि जरूर आपको उत्तराखंड में डीएम बनने के बाद मुख्य सचिव पद आपको मिलेगा, ऐसी हमें विश्वास और भगवान से प्रार्थना करते हैं , अपने साक्षात्कार में शांभवी ने बेबाकी से अपने विचार रखे और आने वाली पीढ़ी को दिशा देने का कार्य किया। विगत वर्ष शांभवी ने 445वीं रैंक प्राप्त कर आईआरएस कैडर प्राप्त किया था, लेकिन उनका लक्ष्य आईएएस बनना था, जिसे उन्होंने तीसरे प्रयास में हासिल कर लिया। इस उपलब्धि से उनके परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनके नाना जी ने कहा कि उन्हें अपनी पोती पर गर्व है। शांभवी ने कहा कि अगर उत्तराखंड उनका कर्म क्षेत्र बनता है, तो वह निश्चित रूप से आपदा प्रबंधन और महिलाओं के अधिकारों के लिए काम करेंगी।
राज्य

टीएमयू मेडिकल प्रीमियर लीग का शंखनाद

टीएमयू एयरवे अवेंजर्स और टीएमयू टोरेंडो के बीच 15 ओवर के मैच में अवेंजर्स टीम पांच विकेट से जीती,अभय प्रताप सिंह 22 बॉल्स पर 54 रन बनाकर मैन ऑफ दी मैच

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी , मुरादाबाद में टीएमयू मेडिकल प्रीमियर लीग- टीएमपीएल टेनिस बॉल क्रिकेट का शंखनाद हो गया। इस नौ दिनी टीएमपीएल का शुभारंभ एसएसपी श्री सतपाल अंतिल ने टॉस करके किया। पंद्रह ओवर के टीएमयू एयरवे अवेंजर्स और टीएमयू टोरेंडो के बीच हुए मैच में टीएमयू एयरवे अवेंजर्स के कप्तान डॉ. अंकुर सिंह ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी। ओपनिंग मौके पर डीएम श्री अनुज सिंह, मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स, भारत सरकार के ज्वाइंट सेक्रेटरी डॉ. शोभित जैन के अलावा कुलाधिपति श्री सुरेश जैन,जीवीसी श्री मनीष जैन, वीसी प्रो. वीके जैन, मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. एनके सिंह की भी उल्लेखनीय मौजूदगी रही। अतिथियों ने गुब्बारे उड़ाकर और ट्रॉफ़ी का अनावरण भी किया और खिलाड़ियों का परिचय लिया। टीएमयू टोरेंडो ने छह विकेट गंवाकर 132 रनों का लक्ष्य दिया,लेकिन टीएमयू एयरवे अवेंजर्स टीम ने पांच विकेट खोकर तीन ओवर पहले ही 132 का लक्ष्य आसानी से प्राप्त कर लिया। इस जीत का श्रेय एमएमबीएस के स्टुडेंट अभय प्रताप सिंह के सिर बंधा। अभय ने 22 बॉल्स पर 54 रन बनाकर अपनी टीम को विजयश्री दिला दी। उन्होंने उत्कृष्ट बल्लेबाजी करके दो चक्के और छह छक्के मारे और मैन ऑफ दी मैच घोषित किए गए। अंततः टीएमयू एयरवे अवेंजर्स टीम पांच विकेट से जीत गई।

बॉक्स
डीएम और कप्तान ने जड़े शॉट

टीएमयू के क्रिकेट मैदान पर जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने भी खूब शॉट जड़कर सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। जिलाधिकारी ने पहले बोलिंग की, तो वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शॉट जड़े। इसके बाद विवि के जीवीसी श्री मनीष जैन की बोलिंग पर जिलाधिकारी ने शानदार बैटिंग की।

Check Also
Close