Tuesday 10/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
लोहाघाट विधानसभा में भाजपा से आने लगे अभी से टिकट के दावेदार।एआई टूल्स से एजुकेशन, रिसर्चऔर इंडस्ट्रीज़ में नई संभावनाएंT-20 विश्व कप में भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले जा रहे फाइनल मुक़ाबले में भारत की शानदार बल्लेबाज़ी का आनंद लेते हुए.. मेयर विकास शर्मामहापौर ने बेलेजा ब्यूटी स्कूल का किया शुभारम्भकिच्छा बसंत गार्डन विधानसभा क्षेत्र किच्छा की 26 वर्षीय शांभवी ने यूपीएससी में 46वां स्थान प्राप्त कर एक नया इतिहास रच दिया है। आज डॉ गणेश उपाध्याय ने उनके घर जाकर उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर आशीर्वाद दिया और उनके माता-पिता से कहा कि एकल संतान को अच्छे संस्कार और सोच देने से इस प्रकार की उपलब्धि हासिल कर पूरे देश को एक राह दिखाई ,जो आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक होगी। शांभवी ने पंतनगर कैंपस से इंटरमीडिएट और पंतनगर विश्वविद्यालय से बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। डॉ उपाध्याय ने कहा कि जरूर आपको उत्तराखंड में डीएम बनने के बाद मुख्य सचिव पद आपको मिलेगा, ऐसी हमें विश्वास और भगवान से प्रार्थना करते हैं , अपने साक्षात्कार में शांभवी ने बेबाकी से अपने विचार रखे और आने वाली पीढ़ी को दिशा देने का कार्य किया। विगत वर्ष शांभवी ने 445वीं रैंक प्राप्त कर आईआरएस कैडर प्राप्त किया था, लेकिन उनका लक्ष्य आईएएस बनना था, जिसे उन्होंने तीसरे प्रयास में हासिल कर लिया। इस उपलब्धि से उनके परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनके नाना जी ने कहा कि उन्हें अपनी पोती पर गर्व है। शांभवी ने कहा कि अगर उत्तराखंड उनका कर्म क्षेत्र बनता है, तो वह निश्चित रूप से आपदा प्रबंधन और महिलाओं के अधिकारों के लिए काम करेंगी।
राज्य

पाल महासभा काशीपुर द्वारा अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त काशीपुर महानगर अध्यक्ष अलका पाल का नागरिक अभिनंदन कर कांग्रेस हाईकमान का आभार जताया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पाल समाज के सदस्यों ने स्थानीय गौतम नगर स्थित पाल सभा में काशीपुर कांग्रेस की नवनियुक्त महानगर/जिला अध्यक्ष अलका पाल का नागरिक अभिनंदन करते हुए उनको पगड़ी और शॉल पहनाकर स्वागत करते हुए कहा कि काशीपुर कांग्रेस के इतिहास में पहली बार किसी अति पिछड़े वर्ग की महिला को कांग्रेस हाईकमान ने महानगर अध्यक्ष बनाकर जो गौरव प्राप्त प्रदान किया है, उसके लिए पाल समाज सदैव कांग्रेस हाईकमान के प्रति कृतज्ञ रहेगा। इस अवसर पर पाल सभा के अध्यक्ष अमर सिंह पाल एवं कुमाऊँ मंडल अध्यक्ष सुंदरलाल पाल ने शाल औढाकर अलका पाल को महानगर/जिला अध्यक्ष बनने की बधाई दी। नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने नवनियुक्त महानगर/जिला अध्यक्ष अलका पाल का माल्यार्पण कर माता अहिल्याबाई होल्कर जी की प्रतिमा भेट की। इस अवसर पर पाल समाज के वरिष्ठ नेता कुंवर पाल सिंह, ओबीसी आयोग के पूर्व सदस्य ब्रह्म सिंह पाल,जगदीश पाल, सुभाष पाल , राजीव पाल, मुकुल कुमार पाल , उमा पाल , यशोदा पाल, राकेश कुमार पाल ने अलका पाल द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों एवं पार्टी के लिए उनके योगदान को सभी के सम्मुख रखा। सम्मान समारोह में नवनियुक्त महानगर/जिला अध्यक्ष अलका पाल ने अपने संबोधन में सभी का आभार व्यक्त कर सर्व समाज के हितों की बात करते हुए कहा कि उनकी पार्टी सभी वर्गों का सम्मान कर पिछड़े वर्ग के उत्थान एवं देश निर्माण के लिए दृढ़ संकल्पित है। कार्यक्रम का संचालन पाल सभा समिति के सचिव राजपाल सिंह ने किया। सभा में सर्वश्री दुलार सिंह पाल, नंदराम पाल, विद्यावती पाल, महेश पाल, पुष्पा पाल , कुसुम पाल ,उपेंद्र पाल ,राजीव पाल श्री विनोद पाल ,फूल सिंह पाल शिव कुमार पाल श्री नरेश पाल, बलजीत सिंह पाल , शकुंतला पाल, शारदा देवी,महेंद्र कुमारी आदि सहित पाल समाज के अनेकों सम्मानित लोग उपस्थित थे, वहीं सभी लोगों ने पाल समाज की एकता और उत्थान पर बल देने का संकल्प लिया।

Check Also
Close