Thursday 25/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग
राज्य

14 दिसंबर की वोट चोर गद्दी छोड़ रैली में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता करेंगे सहभागिता

गदरपुर । कांग्रेसियों ने 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली वोट चोर गद्दी छोड़ रैली में पहुंचने का आह्वान करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक सदस्यों से संपर्क करने हेतु जागरूक किया । बुध बाजार स्थित कम्बोज धर्मशाला में आयोजित बैठक में पहुंचे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि वर्तमान में भाजपा सरकार द्वारा वोटो की चोरी करके अपनी सरकारें बनाए जाने का क्रम जारी है जो कि जनता के साथ धोखा है उन्होंने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आगामी 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में वोट चोर गद्दी छोड़ रैली में पहुंचने की अपील की है ताकि जन विरोधी हो चुकी भाजपा सरकार को आम जनमानस तथा कांग्रेसियों की ताकत का भी एहसास हो । उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा, कि देश में लोकतंत्र पर पहला प्रहार तब हुआ जब केंद्र सरकार ने चुनाव आयुक्त की नियुक्ति प्रक्रिया को बदल दिया। उन्होंने ज़ोर देकर कहा, “पहले चुनाव आयुक्त का चयन एक पारदर्शी और संतुलित प्रणाली के तहत होता था, लेकिन अब सरकार ने इस चयन प्रक्रिया में बदलाव कर लोकतंत्र की स्वतंत्रता और निष्पक्षता पर गंभीर प्रहार किया है।” बेहड़ ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस अन्याय के खिलाफ़ आवाज़ उठाने वाली 14 दिसंबर की रैली को ऐतिहासिक रैली को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुँचें।
पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन ने कहा कि 14 दिसंबर की यह रैली राहुल गांधी के नेतृत्व में एक सफल और ऐतिहासिक महारैली साबित होगी। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी के आह्वान पर पूरे प्रदेश से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता दिल्ली में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। बैठक में चंदन सिंह नयाल,ममता हालदार ,विशु अरोड़ा सुमित्र भुल्लर ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि रैली की तैयारियाँ ज़ोरों पर चल रही हैं, और सभी कार्यकर्ताओं को ज़िम्मेदारी के साथ दिल्ली पहुँचने की अपील की गई है। ​बैठक में मास्टर रामविलास, सुखविन्दर सिंह, चंदन नयाल, सुमित्तर भुल्लर, किशोर सामंत,इरशाद हुसैन,टेकचंद कंबोज, भीम ठुकराल, सलीम बाबा, शाकिर अली, फैजान खान, ब्रजेश चौधरी, मुकेश चावला, सुनव्वर सलमानी दीपक बेहड़ सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

Check Also
Close