Thursday 25/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग
राज्य

जेसीज के छात्र हार्दिक का विजय मर्चेंट ट्रॉफी के लिए चयन

‘जेसीज पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर के दसवीं कक्षा के छात्र हार्दिक अरोड़ा ने क्रिकेट के क्षेत्र में एक शानदार उपलब्धि हासिल कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। हार्दिक अरोड़ा का प्रतिष्ठित विजय मर्चेंट ट्रॉफी के लिए उतराखण्ड राज्य की अंडर-16 क्रिकेट टीम में चयन किया गया है।

विद्यालय प्रबंधन समिति के महासचिव श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर जी ने हार्दिक को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी है और आगामी टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ प्रदान की। उन्होंने कहा कि जेसीज पब्लिक स्कूल में उच्च स्तरीय शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों को खेलों तथा अन्य रचनात्मक गतिविधियों में प्रतिभाग के लिए प्रोत्साहित किया जाता है तथा विद्यालय प्रबंधन खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण सुविधाएँ प्रदान करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य आर.डी. शर्मा ने कहा कि हार्दिक की यह उपलब्धि उसकी मेहनत, लगन और खेल भावना का प्रमाण है। सभी को पूर्ण विश्वास है कि वह विजय मर्चेंट ट्रॉफी के दौरान रायपुर (छत्तीसगढ़) में होने वाले अन्तर्राज्यीय क्रिकेट मैंचों में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से राज्य का नाम रोशन करेगा। साथ ही उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में हार्दिक अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करेगा।

ज्ञात हो कि विजय मर्चेंट ट्रॉफी क्रिकेट का एक प्रमुख अंडर-16 टूर्नामेंट है, जिसमें देश भर के समस्त राज्यों की शीर्ष टीमें भाग लेती हैं। हार्दिक का चयन इस टूर्नामेंट में उतराखण्ड का प्रतिनिधित्व करने के लिए एक विशिष्ट उपलब्धि है।

हार्दिक अरोड़ा की इस उपलब्धि पर विद्यालय के निदेशक श्री सुधांशु पंत, प्रधानाचार्य श्री आर.डी. शर्मा, सभी अनुभाग प्रमुखों, विभागाध्यक्षों तथा शिक्षकों ने बधाई दी है।

Check Also
Close