Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

गढ़़वाल विश्वविद्यालय में केंद्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन-सात राज्यों के 15 विश्वविद्यालयों के 40 अभ्यर्थियों ने सीखी कृत्रिम बुद्धिमत्ता की उन्नत तकनीकें


श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के मालवीय मिशन टीचर ट्रेनिंग सेंटर (एमएमटीटीसी) में बुधवार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर केंद्रित सात दिवसीय केंद्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। आधुनिक तकनीक और एआई आधारित शिक्षण-प्रशिक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यशाला में सात राज्यों के 15 विश्वविद्यालयों के 40 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जीबी पंत इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी संस्थान पौड़ी के निदेशक प्रो.विजय कुमार बंगा ने अपने प्रभावशाली संबोधन में कहा रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का मूल उद्देश्य मानव जीवन को सरल बनाना और मशीनों की उपयोगिता का सकारात्मक सदुपयोग करना है। भविष्य में विषम परिस्थितियों,आपदा प्रबंधन,चिकित्सा,सुरक्षा और अनुसंधान कार्यों में रोबोट व एआई महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने बताया कि दुनिया तेजी से एआई आधारित तकनीकों की ओर बढ़ रही है, ऐसे में शिक्षकों और शोधार्थियों को इन उन्नत उपकरणों के उपयोग में दक्ष होना आवश्यक है। विशेषज्ञों ने साझा किए एआई टूल्स,डेटा और पेटेंट प्रक्रिया पर विचार प्रो.एच.सी.नैनवाल डीन अर्थ साइंस ने एआई के वैश्विक प्रभाव और शोध क्षेत्र में इसकी बढ़ती भूमिका पर महत्वपूर्ण विचार रखे। डॉ.ओमप्रकाश और डॉ.प्रेमनाथ ने एआई टूल्स,उनकी व्यावहारिक उपयोगिता,अनुसंधान में डेटा विश्लेषण और पेटेंट प्रक्रिया की जटिलताओं को सरल शब्दों में समझाया। कार्यक्रम के समापन पर एमएमटीटीसी के निदेशक प्रो.डी.एस.नेगी ने सात दिवसीय प्रशिक्षण की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि पूरे प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को 100 से अधिक एआई टूल्स की कार्यप्रणाली,उपयोग क्षेत्र,सीमाएं और संभावनाओं पर व्यापक जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण न केवल शिक्षक-प्रशिक्षकों के लिए बल्कि उच्च शिक्षा में नवाचार अपनाने की दिशा में भी अत्यंत महत्वपूर्ण रहेगा। उपलब्धियों से भरा समापन-भविष्य की तकनीक के लिए तैयार नई पीढ़ी,कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने एआई आधारित शिक्षण,शोध और प्रशासनिक सुधारों पर अनुभव साझा किए। सभी ने इस प्रकार की उन्नत कार्यशाला को समय की आवश्यकता बताते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन का आभार जताया। गढ़़वाल विश्वविद्यालय में आयोजित यह प्रशिक्षण कार्यक्रम उच्च शिक्षा क्षेत्र में एआई आधारित तकनीकों को अपनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और दूरदर्शी पहल के रूप में देखा जा रहा है। श्रीनगर में यह आयोजन तकनीक-समृद्ध भविष्य की ओर एक और मजबूत कदम साबित हुआ है।

Check Also
Close